BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 26, 2024, 7:04 pm
KHABAR : विश्व हिंदू परिषद के षष्ठी पूर्ति वर्ष पर रामपुरा नाके पर हुई गोष्ठी तत्पश्चात नगर में निकला चल समारोह, पढे़ शब्बीर बोहरा की खबर

Share On:-

मनासा। विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस पर आज मनासा नगर में रामपुरा नाके पर सभा हुई जिसमे अतिथि द्वारा रामदरबार और प्रभु कृष्ण के माल्यार्पण की विधिवत शुरुआत की। 

गोष्टी में मंचासिन सोहन विश्वकर्मा क्षेत्र गौरक्षा प्रमुख,प्रेम कुशवाह बजरंग दल प्रांत विद्यार्थी प्रमुख,कैलाश मालवीय जिला मंत्री,दुर्गेश धनगर जिला संयोजक बजरंग दल,अर्जुन यजुर्वेदी प्रखंड अध्यक्ष,सर्वेश झंवर प्रखंड संयोजक रहे। 


मुख्य वक्ता श्री विश्वकर्मा ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद् के 60 वें स्थापना दिवस पर आयोजित षष्ठी पूर्ति वर्ष के कार्यक्रम में हम सभी को स्मरण है कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी 1964 को स्वामी चिन्मयानंद के आश्रम पर्वइ मुम्बई में संघ के द्वितिय सरसंघचालक श्री गुरूजी, पुज्य स्वामी चिन्मयानंदजी, मास्टर तारासिंह, राष्ट्र संत तुकड़ो जी महाराज, जैन संत पूज्य सुशील जी आदि संतो के मार्गदर्शन में विहिप की स्थापना हुई जिसमें सामाजिक समरसता, हिन्दू हम सब एक, हिन्दू समाज का संघठन, हिन्दू समाज के मान बिन्दुओं की रक्षा व राम मंदिर,अमरनाथ यात्रा आदि भावों को लेकर विहिप की यात्रा प्रारंभ हुई जिसके माध्यम से विश्व भर के हिन्दुओं में अलख जगाने का कार्य किया। हिंदवः सौदरा सर्वे न हिन्दु पतितो भवेत ममः दिक्षा हिन्दु रक्षा ममः मंत्र समानता भाव को सबने स्वीकार किया, इसके साथ ही ष्बच्चा बच्चा राम का, जन्म भूमि के काम काष् कहते हुए राम मंदिर के लिये विश्वव्यापी आंदोलन व अमरनाथ की यात्रा को लेकर संघर्ष किया ऐसे कई आंदोलन हुए जिसमें हम सभी ने सहभागिता की साथ ही विश्व हिन्दु परिषद् वर्तमान में लव जिहाद, लेण्ड जिहाद, गोमाता की रक्षा, सामाजिक समरस्ता, सेवा कार्य आदि आयामो को लेकर निरंतर गतिशील है।


अतः विहिप की इस यात्रा के 60 वर्ष पूर्ण होकर 60 वां स्थापना दिवस के कार्यक्रम और चल समारोह में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सभी अनुसांघिक संगठन,सभी समाज प्रमुख के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 


चल समारोह रामपुरा नाके से भगवान के रथ के साथ, राधा कृष्ण स्वांगधारी, अखाड़े, ढोल, डीजे, बैंड आदि के साथ शुरू हुआ जिसका जगह जगह नगर में भव्य स्वागत हुआ,साथ ही नगर में रहने वाले बंधुओ ने बड़ चढ़कर हिस्सा लिया। संचालन प्रखंड मंत्री मंगल सिंह देवड़ा ने किया आभार जिला गौरक्षा प्रमुख राहुल कुशवाह ने माना। प्रखंड से जगपाल फरक्या,लोकेश कुशवाह,मोहित बिड़ला,चयन दरक,दिनेश सेन,लक्की शर्मा,अनिल कुशवाह,अविनाश आर्य, कारूलाल धनगर,तेजकरन मोदी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE