मनासा। सोमवार को पूरे देश भर में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। वहीं मनासा के कन्या शाला सभा हाल में मुख्य अथिति के रूप में क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू एसडीएम पवन बारिया की मौजूदगी में कन्याशाला की छात्राओं द्वारा जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। साथ ही कन्याशाला की छात्राओं द्वारा धार्मिक भजनों पर सांस्कृतिक रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक एसडीम सहित स्कूल स्टाफ और छात्राएं मौजूद रही।