नीमच। सरस्वती शिशु मंदिर आंतरी माता में हर्षोल्लास के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। विद्यालय के अंदर आकर्षक झांकी बनाना इसका उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति और परम्पराओं की ओर ध्यान केंद्रित करने के साथ ईश्वर के प्रति आस्तिक भावना जगाना। बच्चों में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से मंच और अभिनय के कौशल को विकसित करना। बच्चों के श्रृंगार में रुचि के साथ अपने मनमोहक झांकियों से आकर्षण का केंद्र स्थापित करना। गांव में संस्कृति से जुड़ी शिक्षा को बच्चों के द्वारा दिए गए आनंदित पल से गांव के जन जन में उत्साह और स्नेह में यादगार पल शामिल करना
बच्चों के अलग अलग श्रृंगार में अपने रूप में एक और चेहरे को देखकर उत्साहित और प्रफुल्लित होकर अपने फोटो को यादगार पलो की उम्र में संग्रहण करना।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बेंड बाजे के साथ चल समारोह नगर के मुख्य मार्गों से होते हुवे विद्यालय में सम्प्पन्न हुआ । संस्था के संयोजक सुनील कुमार पोरवाल, दिनेश तिवारी, बद्रीलाल मोदी, शंभुलाल जी राठौर, लक्ष्मीनारायण राठौर, नन्दकिशोर राठौर, दिलीप राठौर मौसम बहार, धर्मेंद्र सोनी आदि कई लोगों ने भगवान लड्डू गोपाल एवं कृष्णा स्वरूप भैया बहिनों का पूजन आरती कर स्वागत स्वल्पहार करवाया। भैया/बहिन अपने घर से ही राधाकृष्ण बनकर आये।