भौरासा। नगर में श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर भगवान श्री कृष्ण के वंशज यादव अहीर समाज के द्वारा सभी जगह जुलूस निकाला जाता है इसी कड़ी में भौरासा नगर में यादव अहीर समाज द्वारा खेड़ा भौरासा से शाम 6 बजे जुलूस निकाला गया जिसमें युवाओं के साथ समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। भगवान लड्डू गोपाल श्री कृष्ण के बाल स्वरूप को पालकी में विराजित कर पूरे नगर में जुलूस निकाला गया ओर बैंड बाजों,ढोल के साथ एक आकर्षक जुलूस नगर के यादव मोहल्ले से आरती नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जोशी, उपाध्यक्ष जय सिंह राणा, वसूली पटेल ठा.यशवंत सिंह राजपूत,यादव समाज भौरासा अध्यक्ष मनीष यादव,सहित अन्य समाजजनों ने भगवान श्री कृष्ण की आरती की वही चल समारोह की शुरुवात की! चल समारोह यादव मोहल्ले,चौधरी पुरे से होता हुआ ठाकुर मोहल्ला से निकल कर बस स्टैंड होते हुए यादव मंदिर पहुंचा जहां रास्ते भर जुलूस का स्वागत अलग-अलग संगठनों द्वारा किया गया! रात्रि 12 बजे मंदिर पहुंच कर जुलूस का समापन हुआ। नगर के बड़े हनुमान चौक में मटकी फोड़ का अयोजन किया गया जो देर रात तक चलता रहा इसी तरह बस स्टैंड सहित जगह जगह मटकी फोड़ का अयोजन भी किया गया। रात्रि 12 बजे सभी मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। भव्य आरती के साथ भजन कीर्तन हुए एवं सभी मंदिरों में प्रसादी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया! नगर में स्थित द्वारकाधीश मंदिर,ठाकुर समाज,माली समाज,कुमावत समाज,लोधी समाज माहेश्वरी समाजों के मंदिरों में भी रात 12 बजे आरती पूजन की गई वही प्रसादी का वितरण किया गया।