खरगोन। कसरावद नगर में सोमवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और विश्वास के साथ धूमधाम से मनाया गया शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी जन्माष्टमी की घूम रही। मध्य रात्रि के साथ ही भगवान श्री कृष्णा का जन्म हुआ। और मंदिरों में महआरती की गई। हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की गूंज रही। हर तरह उत्साह का माहौल देखा गया। इस अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।