BREAKING NEWS
KHABAR : किसानों की खुशहाली और अच्छी बारिश के.. <<     नीमच में कांग्रेस ने दिखाई राहुल गांधी के.. <<     KHABAR : कामिका एकादशी पर आस्था का सैलाब, श्याम.. <<     KHABAR : हाजी नईम कुरैशी सर्वसम्मति से चुने गए.. <<     BIG NEWS : महाकाल के दरबार में पहुंचे सुप्रसिद्ध.. <<     KHABAR : कामिका एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     KHABAR : दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज प्रदर्शन करेंगे.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के.. <<     NEWS : नशे को ना, प्रतिभा को हां- युवाओं ने दिया.. <<     NEWS : गोल प्याऊ चौराहे पर वंदन कलश यात्रा का.. <<     VIDEO NEWS: चित्तौड़गढ़ में CBN की बड़ी कार्रवाई, 22.. <<     NEWS : जिला स्तरीय जूनियर ओपन कबड्डी.. <<     NEWS : 11वीं शोभायात्रा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह.. <<     KHABAR : आदिवासी बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : शहर के पार्कों और प्रमुख मार्गों का होगा.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा के आह्वान को लेकर करणी सेना.. <<     KHABAR : बृजेश ट्रेडिंग कंपनी पर खाद्य विभाग की.. <<     BIG NEWS : श्रावण में शिवमय उज्जैन, विकास के साथ बढ़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 27, 2024, 1:40 pm
KHABAR : भक्ति रस की बही धारा, मंदसौर की धरती पर बरसा बृज का प्रेम, श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी के पवित्र अवसर पर प्रदेश के 16 स्‍थानों पर हुवा श्रीकृष्‍ण पर्व, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। मध्‍यप्रदेश शासन, संस्‍कृति विभाग द्वारा श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी के पवित्र अवसर पर भोपाल सहित मध्‍यप्रदेश के 16 स्‍थानों पर श्रीकृष्‍ण पर्व का आयोजन किया गया। मंदसौर के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित एक दिवसीय समारोह में बैतूल के अर्जुन बाघमारे एवं साथी कलाकारों ने गोंड जनजाति ठाठ्या नृत्य की प्रस्तुति दी, तो जबलपुर की संजो बघेल एवं साथी कलाकारों ने भक्ति संगीत की प्रस्तुति दी। भक्ति पर्व के दौरान लोक सभा सांसद सुधीर गुप्ता, राज्य सभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, विधायक विपिन जैन, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी में कलेक्टर अदिती गर्ग, सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम, सयुक्त कलेक्टर राहुल चौहान, मंदसौर एसडीएम शाक्य अन्य सभी अधिकारी, बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे। 

अर्जुन ने अपने साथी कलाकारों के साथ गोंड जनजाति का श्ठाठ्या नृत्यश् प्रस्तुत किया। इस नृत्य को दीपावली के समय गोवर्धन पूजा के दिन से लगभग एक माह तक किया जाता है। इस नृत्य में मवेशियों का सम्मान और उनकी पूजा ही लक्ष्य होता है। गोवर्धन पूजा की रात्रि में गाय-बैलों को उड़द, चावल को मिलाकर बनाई गई खिचड़ी खिलाई जाती है। इसी समय गीत-नृत्य किया जाता है। ग्रामीण दीवारों पर गेरू के रंग से रोंगन करते हैं। अगले दिन सुबह बैलों का शृंगार कर गांव के मुठुआ बाबा और बजरंग बली मंदिर में पूजा कर परिक्रमा की जाती है। इसके बाद दो बार गांव में बैलों को दौड़ाया जाता है। इस प्रस्तुति में अर्जुन बागमारे का साथ लगभग 14 कलाकारों ने दिया। इसके बाद संजो बघेल ने पारंपरिक स्वर लहरी में जनजातीय गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने गणेश वंदना से प्रस्तुति का आगाज किया। इसके बाद बंसी वाले तेरी हो रही जैजैकार..., रात श्याम सपने में आए..., पशुपतिनाथ जी का आल्हा..., भोला नई माने रे... और कृष्ण जन्म आल्हा... जैसे भक्ति गीतों को अपनी मधुर आवाज में पिरोया। अगली कड़ी में श्री राम के दीवाने... और सखी मथुरा की में ग्वालनिया... गीतों की प्रस्तुति दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE