भौरासा। रामदेवरा जाने वाले यात्री पैदल ही हजारो किलोमिटर की दूरी तय करने के बाद बाबा के दरबार में पहुंचते हैं अधिकतर लोग पैदल ही रामदेवरा जाते हैं सावन मास में यह सब लोग इस यात्रा को करते हैं और इनकी सेवा के लिए जगह-जगह भंडारो के पांडाल लगे होते हैं ऐसे ही भंडारे का पांडाल भौरासा क्षेत्र के नागमहाराज फाटे के जय बाबारी युवा ग्रुप द्वारा राम रसोड़े (भंडारे) का आयोजन किया जा रहा है जिनमें इन राम रसोडे के माध्यम से हजारों यात्रियों की भूख प्यास मिटाई जाती है व एक तरीके से कहें तो इन लोगों ने नर सेवा ही नारायण सेवा के माध्यम से सेवा का एक रास्ता खोजा है जो बाबा रामदेवरा जाने वाले यात्रियों की सेवा करके यह लोग पूरा कर रहे हैं नागमहाराज फाटे के समीप लगे राम रसोड़ा में ग्राम बुदासा के लोग मुख्यत रूप से अपनी सेवा 24 घंटे देते हैं जय बाबारी युवा ग्रुप के लोकेंद्र सिंह सेंधव व धर्मेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया इसका आयोजन लगातार 09 वर्ष से किया जा रहा है, यहां आने वाले भक्तों का हम लोग बड़े प्रेम से आव भगत चाय नाश्ता और जो भक्त रात्रि में विश्राम के लिए रुकते हैं उनके लिए भोजन कराते हैं और रात्रि विश्राम के लिए बिस्तर और पंखे की सुविधा भी कर रखी है यह सब लोग भादवा बीज को बाबा रामदेवरा पहुंचेंगे ओर वहा दर्शन करेंगे। इस दौरान समिति के धर्मेद्र सिंह ठाकुर (अध्यक्ष जय बाबारी युवा ग्रुप), सुरेन्द्र सिंह, लोकेन्द्र सिंह सेंधव, धर्मेंद्र सिंह सेंधव, सुनील सेंधव, हरेंद्र सेंधव, रविन्द्र सेंधव, हरेंद्र सिंह सेंधव, सतीश सेंधव, रविन्द्र सेंधव, विजेन्द्र सेंधव, विमल विश्वकर्मा, खुशीलाल सेंधव सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।