मनासा। देवरी खवासा चारभुजा नाथ मंदिर कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया रात को 12 बजाते ही युवा मित्र मंडल के द्वारा आतिशबाजी की गई पटाखे फोड़े गए वह ढोल पर युवाओं के द्वारा नृत्य भी किया गया पिछले कई सालों से इन युवाओं के द्वारा मंदिर सजाने का कार्य किया जाता है जिसमें युवा मित्र मंडल के द्वारा मंदिर सजाने में सहयोग किया जाता है मंदिर को फूल मालाओं और लाइट डेकोरेशन से सजाया गया वही गांव की चारभुजा नाथ भजन मंडली के द्वारा शाम को 8.00 से जागरण रखा गया जो की पूरी रात चला।