चित्तौड़गढ़। ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र प्रताप नगर पर आस्था, उल्लास और उमंग पूर्वक धूमधाम के साथ श्री कृष्णा जन्माष्टमी मनाई गई। सेवा केंद्र संचालिका राजयोगिनी आशा दीदी जी ने बताया कि श्री कृष्ण जो सतयुग के प्रथम प्रिंस और श्री महाराज कुमार है सर्वगुण संपन्न 16 कला संपूर्ण संपूर्ण निर्विकारी मर्यादा पुरुषोत्तम अहिंसा परमो धर्म वाली देवात्मा है। उन्होंने बताया कि प्रकृति के पांचो तत्व, सातों प्रधानता को लिए हुए श्री कृष्ण की सेवा में उपस्थित होते हैं सभी सहयोगी होते हैं। श्री कृष्णा में इतनी आकर्षक है जो आज सभी भक्त श्री कृष्ण जन्माष्टमी के लिए कितनी दूर दूर से मंदिरों में दर्शन करने के लिए जा रहे हैं । लेकिन जब वह चौतन्य में धरा पर जन्म लेंगे तो वह धरा, वह पृथ्वी कितनी परम पवित्र होगी और वह धरती स्वर्ग कहलाएगी पुनः इस भारत भूमि पर बहुत ही जल्द श्री कृष्णा जन्म लेंगे। श्री कृष्णा और राधा की चौतन्य झांकी के द्वारा छोटे-बड़े बच्चों ने प्रस्तुति दी। कई भाई बहने इसमें सहभागी बने।