BREAKING NEWS
BIG NEWS : 5 मिनट में क्रेटा गायब, खाकी ने किया सेंसर.. <<     NEWS : एआई के युग में भी गुरु क्यों हैं सबसे.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में आजाद समाज पार्टी का.. <<     KHABAR : मीणा समाज शक्ति संगठन का महासंकल्प, 5.. <<     KHABAR : गोमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग,.. <<     VIDEO NEWS: 2.81 लाख हस्ताक्षरों के साथ गूंजा गो सम्मान.. <<     माउंट आबू में मतदान जागरूकता अभियान,.. <<     BIG NEWS : 2.81 लाख हस्ताक्षरों की ताकत, गौ सम्मान की.. <<     BIG NEWS : खंडवा पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव,.. <<     मनासा में बारिश का इंतजार:किसान चिंतित, अच्छी.. <<     नाभावंशी फूल माली समाज बांगड़दा मंडल की बैठक.. <<     BIG NEWS : काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स दान,.. <<     NEWS : मतदान जागरूकता अभियान के तहत सेंट जोसेफ.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार- 2026.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही लोकतंत्र सेनानी योगीराज रंजन.. <<     KHABAR : अच्छी वर्षा की कामना को लेकर भाटखेड़ी में.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में स्ट्रॉन्ग मानसून सिस्टम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 27, 2024, 4:50 pm
BIG NEWS : एमटीएफई क्रिप्टो करेंसी फ्राड में रतलाम पुलिस को बड़ी सफलता, नागालैंड से किया एक और आरोपी को गिरफ्तार, पढ़े पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

रतलाम। एमटीएफई क्रिप्टो करेंसी फ्राड में पुलिस ने नागालैंड से किया एक और आरोपी को गिरफ्तार, आरोपी के खाते में एमटीएफई के 5 करोड़ के हुए ट्रांजेक्शन, पुलिस ने करवाए 5 लाख रुपए फ्रीज एक साल पूर्व एमटीएफई क्रिप्टो करेंसी फ्राड मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस ने नागालैंड से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खाते में एमटीएफई के नाम से 5 करोड़ के ट्रांजेक्शन का पता करते हुए बैंक खाते में 5 लाख रुपए फ्रीज करवाए। पूर्व में नो आरोपी गिरफ्तार हो चुके है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल 24.अगस्त को फरियादी सलीम पिता काले खा की शिकायत पर आरोपी मोहम्मद फेज उर्फ निक्कु, आजम खान हुजेफा जम्माली बोहरा, आलोक पाल, वाजिद एवं वसीम द्वारा लगभग 20 लाख 76 हजार की ठगी करने पर थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा एवं फरियादी अशरफ अली की शिकायत पर आरोपी गोविन्द सिंह, संदीप टॉंक के विरूद्ध थाना स्टेशन रोड़ में लगभग 26 लाख 51 हजार 20 रूपये की ठगी करने पर प्रकार दर्ज कर जांच में लिया गया था।

शिकायत में फरियादियो ने बताया की एमटीएफई ऐप के माध्यम से आम जनता को उनके निवेश पर असाधारण उच्च रिटर्न का लालच देकर आकर्षित किया, जैसे कि क्रिप्टोकरेंसी जमा पर 30 प्रतिषत मासिक रिर्टन देने का वादा आमजन से किया गया। आसानी से पैसे कमाने वाली इस पोंजी स्कीम पर भोले भाले लोगो ने विश्वास किया एवं कुछ समय बाद एमटीएफई कम्पनी द्वारा इस स्कीम से ठगी कर कम्पनी बंद कर दी गई और लोगो की लाखो रूपये की जमा पुंजी डुब गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्ग दर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्माे व नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार बारंगे के निर्देशन में थाना औ.क्षे. जावरा, थाना स्टेशन रोड़ रतलाम एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे।

टीम ने आम लोगो को दिए गए एमटीएफई के क्यू आर कोड/टीआरसी-20 के एड्रेस को एकत्रित किया गया। जिसमें लगभग 266 पीड़ितो से लगभग 1 करोड़ 43 लाख रूपये की ठगी रतलाम जिले में एमटीएफई द्वारा हुई। अपराध की विवेचना में टीम ने एमटीएफई कम्पनी द्वारा किये गये फ्राड का पर्दाफाश कर पुलिस टीम ने प्रकरण में अभी तक 9 आरोपी को गिरफ्तार कर फ्रॉड की गई राशि में से 43 लाख रुपए के करीब बायनेंस के खाते में फ्रीज करवाकर शासकीय खाते में रिफंड करवाई गई। रतलाम पुलिस द्वारा प्रकरण में 10 वे आरोपी को नागालैंड से गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी किबोटो आय के बैंक खाते में एमटीएफई फ्रॉड का 5 करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ था। रतलाम पुलिस ने आरोपी के खाते में रखे 5 लाख रुपए को फ्रीज करवाए गए।

आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम थाना प्रभारी औक्षे जावरा, उनि राकेश मेहरा, प्रआर राहुल जाट थाना नामली, आर विनोद माली, आरक्षक 218 विपुल भावसार, आरक्षक राहुल पाटीदार की विशेष भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE