मनासा। क्षेत्र के गांव ढाकनी में सोमवार की बीती रात घर में सो रही बालिका की सांप के काटने से मौत हो गई। बालिका कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गांव में मटकी फोड़ कार्यक्रम को देखकर घर में आकर सोई थी। इसी दोरान रात की 11.30 बजे के करीब सांप ने काट लिया। जिसकी इलाज के दोरान मौत हो गई।

अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक गांव ढाकनी की रहने वलु 14 वर्षीय बालिका ज्ञानवी पिता दिनेश पाटीदार जन्माष्ठमी के अवसर पर गांव में आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम को देखकर घर पर आई व अपनी दादी के पास फर्श पर सोई गई थी। तभी रात की 11.30 बजे करीब फर्श पर सो रही बालिका के गाल पर एक जहरीले सांप ने तीन से चार बार काट लिया। जब बालिका को दर्द हुआ तो उसने देखा की पास ही सांप है। उसकी आवाज सुन परिजन भी दौड़ कर आए व सांप को डंडे से मार डाला ओर रात 12 बजे के करीब बालिका को मनासा के शासकिय चिकित्सालय लेकर पहुंचें। जहां पर डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद नीमच जिला चिकित्सालय रैफर किया। जिला चिकित्सालय में इलाज के बाद बालिका को नीमच के निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए भेजा गया। जहाँ इलाज के दोरान बालिका की मौत हो गई। जिसका पुलिस ने मनासा के शासकिय चिकित्सालय में पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप मर्ग कायम किया। बताया गया कि बालिका के साथ परिजन मृत सांप को भी मनासा शासकिय चिकित्सालय लेकर पहुंचे थे। जिसे डाक्टरों ने कोबरा सांप बताया, जो बहुत ही जहरीला सांप हैं।
