BREAKING NEWS
KHABAR : किसानों की खुशहाली और अच्छी बारिश के.. <<     नीमच में कांग्रेस ने दिखाई राहुल गांधी के.. <<     KHABAR : कामिका एकादशी पर आस्था का सैलाब, श्याम.. <<     KHABAR : हाजी नईम कुरैशी सर्वसम्मति से चुने गए.. <<     BIG NEWS : महाकाल के दरबार में पहुंचे सुप्रसिद्ध.. <<     KHABAR : कामिका एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     KHABAR : दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज प्रदर्शन करेंगे.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के.. <<     NEWS : नशे को ना, प्रतिभा को हां- युवाओं ने दिया.. <<     NEWS : गोल प्याऊ चौराहे पर वंदन कलश यात्रा का.. <<     VIDEO NEWS: चित्तौड़गढ़ में CBN की बड़ी कार्रवाई, 22.. <<     NEWS : जिला स्तरीय जूनियर ओपन कबड्डी.. <<     NEWS : 11वीं शोभायात्रा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह.. <<     KHABAR : आदिवासी बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : शहर के पार्कों और प्रमुख मार्गों का होगा.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा के आह्वान को लेकर करणी सेना.. <<     KHABAR : बृजेश ट्रेडिंग कंपनी पर खाद्य विभाग की.. <<     BIG NEWS : श्रावण में शिवमय उज्जैन, विकास के साथ बढ़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 27, 2024, 6:09 pm
KHABAR : भादौ मास की नवमी पर समीपस्थ ग्राम नागझिरी में मंगलवार का संत बोंदरू बाबा के समाधि स्थल पर लगा आस्था का मेला, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। भादौ मास की नवमी पर समीपस्थ ग्राम नागझिरी में मंगलवार को संत बोंदरू बाबा समाधि स्थल पर आस्था का मेला लगा। यहां संतान प्राप्ति की चाह में पहुंची सैंकड़ों महिलाओं को बेमौसम मिलने वाली केरी (आम) की प्रसादी बांटकर गोद भराई की गई, वहीं कई दंपत्तियों के घर किलकारी गंूजने पर श्रद्घालुओं ने मन्नतें भी उतारी। मन्नत पुरी होने पर श्रद्धालूओं ने समाधि स्थल पर फल, मिठाई आदि से बच्चों का तुलादान कर संत का आभार जताया। सुबह से देरशाम तक यह क्रम जारी रहा। यहां प्रसादी पाने न केवल सनातन धर्म से जुड़ी महिलाएं ही नही बल्कि अन्य धर्म की महिलाएं भी मन में आस्था लिए पहुंची थी।

 
समाधि स्थल से जुड़े जिला पंचायत उपाध्यक्ष बापूसिंह परिहार ने बताया कि शाम 5 बजे तक लगभग  750 से अधिक केरियां देश के विभिन्न स्थानों से आई महिलाओं को प्रसादी के रूप में बांटी गई। 50 लोगों ने मन्नतें उतारी। मन्नत उतारने का क्रम लगातार 8 दिनो तक चलता है। उन्होंने बताया संत बोंदरु बाबा ईश्वरीय अवतार होकर मात्र 25 वर्ष की आयु में संतश्री ने ग्राम में समाधि ली थी, उसी के बाद संवत 1790 से प्रतिवर्ष एक दिवसीय मेले का आयोजन होता है। यहां जिले, प्रदेश ही नही अपितू देश के दुरदराज के राज्यों से भी भक्त मन में कामना लेकर पहुंचते है और जिनकी कामना पूरी होती है वह खुशी से नवमी के दिन यहां मन्नत उतारने आते है। भक्तों की आवाजाही को देखते हुए मेले का सा माहौल निर्मित होता है। जिलेभर के व्यापारियों ने मेले में अपने प्रतिष्ठान लगाए। बच्चों ने मेले में आए झूलों का भी लुत्फ उठाया।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE