प्रतापगढ़। एनडीपीएस में आरोपी नहीं बनाने के एवज में 8 लाख रुपये की रिश्वत लेते अरनोद थाना अधिकारी पकड़ाया है। साथ ही दलाल भी गिरफ्त में आया है। पिपलोदा जिला रतलाम निवासी दशरथ गायरी ने एसीबी में शिकायत की थी। इसके बाद थाना अधिकारी सुरेंद्र सोलंकी व दलाल कांतिलाल प्रजापत को एसीबी ने 8 लाख रूपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। रिश्वत लेने वाले आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है।