मंदसौर। भारतीय अफीम किसान विकास समिति मंदसौर ने आज राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन कर सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से पुराने सभी रुके हुए अफीम के लाइसेंस बहाल करने, विदेशी आयात बंद करने, भारत को दवाइयों के मामले में आत्मनिर्भर बनाने, करीब 5 लाख नए पट्टे दिए जाने, सभी किसानों को समान पट्टा देने, सीपीएस पद्धति में डोडाचूरा का भाव 500 रूपये प्रति किलो करने सहित अन्य महत्वपूर्ण मांगों को शामिल किया।
धरने की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह शक्तावत ने की। दीपा खेड़ा के रामनारायण जाट राष्ट्रीय अध्यक्ष ग्राम बोरी प्रतापगढ़ राजस्थान प्रचार मंत्री कालू लाल खारोल गुर्जर बढ़िया सीतामऊ तहसील अध्यक्ष श्याम लाल मल्हारगढ़ तहसील अध्यक्ष सुरेश पाटीदार भवानी शंकर प्रधान गांव पिपलिया चकिया जगदीश मांगीलाल प्रधान पिपलिया जागीर भारत सिंह मानसिंह नाहर सिंह भगवान सिंह पिपलिया जागीर रतन सिंह जुझार सिंह पिपलिया जागीर रामनिवास कुमावत भालोट सुरेश पाटीदार मल्हारगढ़ अध्यक्ष बही जगदीश माली गुर्जर बढ़िया हेमंत व्यास बैपुर जगदीश कुमावत बैपुर रघु सिंह बरखेड़ा खुर्द रामप्रसादबरखेड़ा खुर्द राम सिंह बरखेड़ाखुर्द नेपाल सिंह बरखेड़ा खुर्द शंकर सिंह बरखेड़ा खर बरखेड़ा खुर्द भगवान सिंह खेजडिया भगवान सिंह श्याम सिंह मंगू सिंह गुजराल रतन लाल आदि किसान मुख्य रूप से मौजूद रहे।