शाजापुर। ग्राम खरदोंन कला के राधा कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बड़ी धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। मानव अधिकार क्राइम कंट्रोल आर्गेनाइजेशन के जिला अध्यक्ष श्री के पी पाटीदार, गुरु श्रीराम शर्मा, प्रेम नारायण पटेल, सियाराम पाटीदार, शुभम राठौर, नवीन राठौर और ग्रामीण क्षेत्र के समस्त महिलाएं उपस्थित हुईं।
कार्यक्रम में भगवान कृष्ण और राधा का सिंगार किया गया और महा आरती में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया और भक्तगणों ने भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर के पी पाटीदार ने कहा, कृष्ण जन्माष्टमी का यह पर्व हमें भगवान कृष्ण के संदेश को याद दिलाता है और हमें अच्छाई और सच्चाई के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है।