चित्तौड़गढ़। श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर आरनी में श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में सुंदर झाकियों के साथ मनमोहक दर्शन भक्तों को मोहित कर थे। इस दौरान मन्दिर के चौक मे ग्रामीणों द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया जो 8 बजे से 12 बजे तक भगवान कृष्णा के भजनों आनंद लिया उसके पश्चात 12 बजे भगवान के भव्य आरती पुजारी राम प्रसाद, एवं गिर्राज पाराशर द्वारा आरती की गई। ग्रामीणों द्वारा प्रसाद वितरण किया गया एवं मटकी फोड़ी गई। हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की, जय छोगाला छेल की, जय चारभुजा नाथ की जयकारों जे साथ श्री चारभुजा जी के दर्शन कर श्री बांके बिहारी लाल को पुष्प माला अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद पाराशर समाज के जगदीश भगवान मन्दिर पर पुजारी दिनेश वैष्णव एवं नृसिंह द्वारा मे महंत श्याम दास जी महाराज ने की पूजा अर्चना, इसके साथ जन्माष्टमी उत्सव मनाया ।