BREAKING NEWS
KHABAR : हाजी नईम कुरैशी सर्वसम्मति से चुने गए.. <<     BIG NEWS : महाकाल के दरबार में पहुंचे सुप्रसिद्ध.. <<     KHABAR : कामिका एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     KHABAR : दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज प्रदर्शन करेंगे.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के.. <<     NEWS : नशे को ना, प्रतिभा को हां- युवाओं ने दिया.. <<     NEWS : गोल प्याऊ चौराहे पर वंदन कलश यात्रा का.. <<     VIDEO NEWS: चित्तौड़गढ़ में CBN की बड़ी कार्रवाई, 22.. <<     NEWS : जिला स्तरीय जूनियर ओपन कबड्डी.. <<     NEWS : 11वीं शोभायात्रा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह.. <<     KHABAR : आदिवासी बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : शहर के पार्कों और प्रमुख मार्गों का होगा.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा के आह्वान को लेकर करणी सेना.. <<     KHABAR : बृजेश ट्रेडिंग कंपनी पर खाद्य विभाग की.. <<     BIG NEWS : श्रावण में शिवमय उज्जैन, विकास के साथ बढ़ा.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कन्या राशिवालों को करियर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2024, 12:35 pm
REPORT : नीमच में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने किया मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन, जन्माष्टमी पर नहीं फूटी तो दूसरे दिन फिर हुआ प्रयास, इस सेना के गोविंदाओं को मिली जीत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा शहर के भारत माता चौराहे पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी और विश्व हिंदू परिषद के 60वें स्थापना दिवस पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को किया गया। मगर सोमवार रात को दोनों टीमों द्वारा प्रयास करने पर जब मटकी नहीं फूटी तो यह प्रतियोगिता दूसरे नहीं बुधवार रात्रि में फिर आयोजित की गई। इस मटकी फोड़ प्रतियोगिता में चौथखेड़ा की देव सेना टीम और ग्वालटोली की यदुवीर सेना ने हिस्सा लिया। पहले दिन दोनों ही टीमों के प्रयास असफल रहे।

विहिप प्रखंड नगर मंत्री कपिल बैरागी ने बताया कि प्रारंभ में दोनों ही टीमों को चार-चार राउंड में फोड़ने का अवसर दिया गया। मटकी को 25 फीट ऊपर बांधा गया था। लेकिन दोनों ही टीमें असफल रहीं। जिसके बाद मटकी को विहिप द्वारा ढाई फिट ऊंचाई कम की गई, जिसके बाद भी टीमें मटकी फोड़ने में असफल रहीं। दूसरी बार मटकी को डेढ़ फिट और नीचे किया गया। जिसके बाद दोनों ही टीमों को एक-एक अवसर ओर दिया गया। इसके बाद दोनों ही टीमों के नाम पर्ची विहिप द्वारा डाली गई। जिसमें यदुवीर सेना के गोविंदाओं ने अपने पहले ही प्रयास में मटकी को फोड़ दिया।

वहीं बुधवार को भी मटकी फोड़ प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में शहर के लोग भारत माता चौराहा पर पहुंचे। इस दौरान लोग हो हल्ला करते हुए और टीम के समर्थक अपने टीम की हौसला बजाई करते हुए दिखाई दिए। मटकी फोड़ने वाली टीम को 30 अगस्त को विश्व हिंदू परिषद द्वारा टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में 27550 रुपए की नगद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित करने की घोषणा की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE