BREAKING NEWS
KHABAR : हाजी नईम कुरैशी सर्वसम्मति से चुने गए.. <<     BIG NEWS : महाकाल के दरबार में पहुंचे सुप्रसिद्ध.. <<     KHABAR : कामिका एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     KHABAR : दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज प्रदर्शन करेंगे.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के.. <<     NEWS : नशे को ना, प्रतिभा को हां- युवाओं ने दिया.. <<     NEWS : गोल प्याऊ चौराहे पर वंदन कलश यात्रा का.. <<     VIDEO NEWS: चित्तौड़गढ़ में CBN की बड़ी कार्रवाई, 22.. <<     NEWS : जिला स्तरीय जूनियर ओपन कबड्डी.. <<     NEWS : 11वीं शोभायात्रा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह.. <<     KHABAR : आदिवासी बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : शहर के पार्कों और प्रमुख मार्गों का होगा.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा के आह्वान को लेकर करणी सेना.. <<     KHABAR : बृजेश ट्रेडिंग कंपनी पर खाद्य विभाग की.. <<     BIG NEWS : श्रावण में शिवमय उज्जैन, विकास के साथ बढ़ा.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कन्या राशिवालों को करियर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2024, 1:29 pm
BIG REPORT : महाकाल की शाही सवारी पर सोमवती अमावस्या का संयोग, लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान, प्रशासन के लिए भीड़ प्रबंधन चिंता, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर से भादो महिने की दूसरी और शाही सवारी पर सोमवती अमावस्या का संयोग बना है। बाबा महाकाल की शाही सवारी के दर्शन करने वाले और प्रदेश भर से सोमवती का स्नान करने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु शहर में रहेगें। जाहिर है कि भीड़ प्रबंधन के लिए प्रशासन के सामने चुनौती रहेगी।


श्री महाकालेश्वर मंदिर से भगवान महाकाल की श्रावण-भादो में निकलने वाली सवारी के क्रम में भादो महिने की दूसरी और क्रम अनुसार सातवी, शाही सवारी 2 सितंबर को नगर भ्रमण पर निकलेगी। शाही सवारी का मार्ग पर करीब पांच किलोमीटर के दायरे में होगा। वहीं इसी दिन सोमवती अमावस्या का संयोग होने से प्रदेश के विभिन्न जिलों से श्रद्धालु सोमतीर्थ व शिप्रा नदी पर स्नान कर देव दर्शन करेंगे। दोनो पर्व एक साथ होने से शहर में लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी रहेगी। ऐसे में श्रद्धालुओं को सुविधा पूर्वक स्नान करने व महाकाल दर्शन के साथ ही सवारी के दर्शन कराने के लिए प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।


शाही सवारी के पांच दिन शेष प्रशासन तैयारी में जुटा
भगवान महाकाल की शाही सवारी में पांच दिन शेष रह गए हैं, ऐसे में प्रशासन तैयारी में जुटा है। हालांकि सवारी के दौरान भगवान महाकाल के दर्शन के लिए पिछले वर्ष की तरह ही व्यवस्था रहेगी। आम भक्तों को चारधाम मंदिर के सामने से महाकाल महालोक होते हुए मानसरोवर से मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। यहां से श्रद्धालु कार्तिकेय व गणेश मंडपम से भगवान महाकाल के दर्शन कराए जाएंगे। श्रद्धालुओं को बड़ा गणेश की ओर निकलने वाले निर्गम मार्ग से बाहर किया जाएगा।


प्रोटोकाल व 250 की टिकट व्यवस्था बंद रहेगी
महाकाल मंदिर में सोमवार को शाही सवारी और सोमवती अमावस्या होने से भीड़ अधिक रहेगी। लीहाजा इस दिन भी मंदिर प्रशासन द्वारा प्रोटोकाल व्यवस्था बंद रहेगी। वहीं 250 रूपए शीघ्र दर्शन की टिकट भी दोपहर 12 बजे तक ही चालू रहेगी। कारण है कि टिकट वाले श्रद्धालुओं के आने का मार्ग सभामंडप से होकर दर्शन के लिए जाता है। इधर सवारी के कारण सभामंडप में भगवान महाकाल के पूजन की तैयारी प्रारंभ हो जाती है।


महाकाल सवारी के लिए खाली होगें घाट
सोमवती अमावस्या का पर्व स्नान सोमवार अल सुबह से कालिदास उद्यान के पास स्थित सोमकुंड पर शुरू हो जाएगा। अधिकांश श्रद्धालु शिप्रा के रामघाट व अन्य घाट पर स्नान करते है। दिनभर स्नान का क्रम चलेगा, लेकिन प्रशासन द्वारा दोपहर में रामघाट खाली कराया जाएगा। कारण है कि शाम 4: 30 से 5 बजे के बीच भगवान महाकाल की सवारी शिप्रा तट पहुंचेगी। यहां पर भगवान महाकाल का शिप्रा जल से अभिषेक पूजन के बाद सवारी नगर भ्रमण के लिए रवाना होगी।


70 भजन मंडली, पांच बैंड करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा होगा दायरा
बाबा महाकाल की शाही सवारी का दायरा करीब डेढ़ किलो मीटर लंबा होगा। सवारी में शामिल मुखौटे के अलावा करीब 70 भजन मंडली, डमरू दल, पांच बैंड, सशस्त्र पुलिस के जवान, पुलिस बैंड, जनजातीय लोक कलाकारों का दल शामिल होगा। वहीं सवारी का मार्ग भी शाही सवारी के लिए करीब 7 किलोमीटर का रहेगा। शाही सवारी शिप्रा तट से सत्यनाराण मंदिर, ढाबा रोड़ से सीधे मिर्जानईम बेग मार्ग, तेलीवाड़ा, कंठाल चौराहा, सती गेट, छोटा सराफा, छत्री चौक होकर गोपाल मंदिर पहुंचेगी। यहां से पटनी बाजार गुदरी चौराहा, महाकाल घाटी होकर वापस मंदिर आएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE