BREAKING NEWS
KHABAR : हाजी नईम कुरैशी सर्वसम्मति से चुने गए.. <<     BIG NEWS : महाकाल के दरबार में पहुंचे सुप्रसिद्ध.. <<     KHABAR : कामिका एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     KHABAR : दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज प्रदर्शन करेंगे.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के.. <<     NEWS : नशे को ना, प्रतिभा को हां- युवाओं ने दिया.. <<     NEWS : गोल प्याऊ चौराहे पर वंदन कलश यात्रा का.. <<     VIDEO NEWS: चित्तौड़गढ़ में CBN की बड़ी कार्रवाई, 22.. <<     NEWS : जिला स्तरीय जूनियर ओपन कबड्डी.. <<     NEWS : 11वीं शोभायात्रा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह.. <<     KHABAR : आदिवासी बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : शहर के पार्कों और प्रमुख मार्गों का होगा.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा के आह्वान को लेकर करणी सेना.. <<     KHABAR : बृजेश ट्रेडिंग कंपनी पर खाद्य विभाग की.. <<     BIG NEWS : श्रावण में शिवमय उज्जैन, विकास के साथ बढ़ा.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कन्या राशिवालों को करियर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2024, 2:52 pm
KHABAR : गोगा नवमी पर्व पर उस्तादों व खलीफा का कल्याण कमलमय समर्थक समिति ने किया साफा बांध पुष्प वर्षा कर स्वागत, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। वाल्मिकी समाज के आराध्य देव लोक देवता श्री जाहर वीर गोगा देव जी के जन्मोत्सव पर वाल्मीकि समाज बंधुओं द्वारा निकाले जाने वाले पारंपरिक चल समारोह में कल्याण कमलमय समर्थक समिति (नेशनल वालिंटियर भाजपा) व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा एवं राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा संबंध भारतीय मजदूर संघ के संयुक्त तत्वावधान में वाल्मिकी समाज के आराध्य देव श्री गोगा देव जी के निशान पर पुष्पमाला अर्पित कर उस्ताद, भगत और खलीफा को पुष्पमाला  पहना साफा बांध चल समारोह में उपस्थित समाज बंधुओं व मातृ शक्तियों और श्री राधा कृष्णा की वेशभूषा में भगवान के भजनो पर थिरकते स्वांगियों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया जाकर चल समारोह में सज-धज कर रथ पर विराजमान वाल्मीकि समाज के आराध्य देव श्री जाहर वीर गोगा देव जी का आशीर्वाद लिया।


इस अवसर पर कल्याण कमलमय समर्थक समिति (नेशनल वालिंटियर भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवार, प्रदेश संगठन मंत्री दुर्गा शंकर दंशाणा (पार्षद वार्ड नं 8), संगठन मंत्री रोहित माली, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहन यादव, राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा संबंध भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष रोहित नरवाले,समाज सेवी चंद्रप्रकाश (मोमु) लालवानी, करन नकवल,साशांक सार्स,विनोद कलोसिया, मोहित नकवाल,सूरज थनवार, मनीष थनवार एवं कई मातृ शक्तियां व वाल्मिकी समाज जन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE