BREAKING NEWS
KHABAR : हाजी नईम कुरैशी सर्वसम्मति से चुने गए.. <<     BIG NEWS : महाकाल के दरबार में पहुंचे सुप्रसिद्ध.. <<     KHABAR : कामिका एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     KHABAR : दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज प्रदर्शन करेंगे.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के.. <<     NEWS : नशे को ना, प्रतिभा को हां- युवाओं ने दिया.. <<     NEWS : गोल प्याऊ चौराहे पर वंदन कलश यात्रा का.. <<     VIDEO NEWS: चित्तौड़गढ़ में CBN की बड़ी कार्रवाई, 22.. <<     NEWS : जिला स्तरीय जूनियर ओपन कबड्डी.. <<     NEWS : 11वीं शोभायात्रा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह.. <<     KHABAR : आदिवासी बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : शहर के पार्कों और प्रमुख मार्गों का होगा.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा के आह्वान को लेकर करणी सेना.. <<     KHABAR : बृजेश ट्रेडिंग कंपनी पर खाद्य विभाग की.. <<     BIG NEWS : श्रावण में शिवमय उज्जैन, विकास के साथ बढ़ा.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कन्या राशिवालों को करियर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2024, 3:08 pm
BIG NEWS : गो सेवा नंदी धाम के सदस्यों ने उठाया बीड़ा तो बदल गई नीमच के इस धाम की सूरत, सामाजिक संस्थाएं और समाजसेवी भी आए आगे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के स्टेशन रोड पर चमड़ा फैक्ट्री स्थित गौशाला गौ सेवा नंदी धाम की सूरत संवरने लगी है। यहां के गौ उपचार केंद्र की हालत पहले से ही खस्ता थी। गौशाला में कीचड़ भरा हुआ था। गायों के लिए छत नहीं थी। बरसात, गर्मी और ठंड के मौसम में गायों के साथ गौ सेवकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। तिरपाल लगे हुए थे। जगह-जगह पानी भर जाता था। यहां की तस्वीर बदलने के लिए गौ सेवा दल के सदस्यों को काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। 

सुविधा जुटाने का बीड़ा उठाया तो आगे आई संस्थाएं-
इसके बाद जब गौ सेवा नदी धाम के सदस्यों ने गौशाला के लिए सुविधा जुटाने का बीड़ा उठाया तो कई सामाजिक संस्थाएं और समाज सेवी आगे आए। सभी ने सहयोग किया। इनरव्हील क्लब द्वारा यहां शेड लगवाया गया। दानदाताओं द्वारा पेवर ब्लॉक लगवाए गए। अब गौ सेवा नंदी धाम पर गोवंश के लिए बेहतर सुविधाएं मौजूद है। यहां का स्वरूप बदला है।गौ सेवकों को भी गायों की सेवा करने में आसानी है। 

सेवा के लिए 24 घंटे तत्पर रहते हैं सदस्य-
इस गौशाला से जुड़े  सेवा दल के सदस्य घायल और बीमार गायों की सेवा के लिए 24 घंटे तत्पर रहते हैं। नीमच शहर और आसपास के क्षेत्र से किसी के भी द्वारा सूचना मिले, बिना समय देखे दौड़ पड़ते हैं। यहां अभी और भी सुविधाओं की आवश्यकता है। जिसके लिए गौ सेवक निरंतर प्रयासरत है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE