BREAKING NEWS
KHABAR : वेतन, स्थायी नौकरी की मांग, प्रदेश के.. <<     BIG NEWS : दीपावली की खरीदारी के लिए मंदसौर के.. <<     टीआई हत्याकांड पर दतिया में कांग्रेस का.. <<     शहडोल के ब्यौहारी में तेंदुए का जानलेवा हमला,.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात.. <<     घर बैठे कमाई का सपना दिखाकर 33 हजार की ठगी,.. <<     BREAKING: देवास में TI हत्याकांड का बड़ा एक्शन, मुख्य.. <<     BIG NEWS : नीमच में औद्योगिक विकास का नया अध्याय,.. <<     BIG NEWS : भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर उमंग.. <<     KHABAR : नीमच के 11,468 पात्र परिवारों के लिए जरूरी.. <<     ठंडी हवाओं के बीच माउंट आबू में पर्यटकों की.. <<     BIG NEWS : लौटखेड़ी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की.. <<     BIG UPDATE: झांझरवाड़ा में निवेश और रोजगार की सफलता.. <<     BIG VIDEO NEWS : गांधीसागर में चीतों का नया ठिकाना,.. <<     वोट चोरी और बिजली कटौती के मुद्दे पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश.. <<     सुंदरसी में दर्दनाक हादसा, घर की लाइट सुधारते.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2024, 5:10 pm
BIG NEWS : पुलिस थाना व साईबर सेल टीम की संयुक्त कार्रवाई, गंगरार कस्बे में हुई इस वारदात का किया खुलासा, पूछताछ में आरोपियों ने कबूले कई राज, चित्तौडगढ, प्रतापगढ, भीलवाडा की इन चोरियों से भी उठा पर्दा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी द्वारा जिले में हुई नकबजनी व चोरियों के विरूद्ध कार्यवाही एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिले के समस्त पुलिस अधिकारीयों को निर्देशित किया गया। इसी कम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय चित्तौडगढ़ परबतसिंह एवं डीएसपी गंगरार रामेश्वर लाल के सुपरविजन में थानाधिकारी थाना गंगरार फुलचन्द टेलर पुलिस निरिक्षक व साईबर सैल टीम की संयुक्त टीम गठीत की गई।

घटना का विवरण-
दिनांक 11.07.2024 को गंगरार निवासी सुधान्शु गालव पुत्र बजरंग लाल शर्मा ने एक लिखित रिपोर्ट दी. कि उसके मकान के पास रोज उसके पिताजी उनकी मारुती वैन को खड़ी करते है। दिनाक 10.07.2024 को रात को भी गाडी उसी जगह खडी थी सुबह उठकर देखा तो गाडी वहा खडी नहीं मिली उनकी गाडी को कोई अज्ञात चोर मास्टर चाबी से लॉक खोल कर गाडी को चोरी कर ले गये है। इसी तरह से दिनाक 29.7.2024 को राशमी थाना क्षेत्र के साखली गाँव से व दिनाक 01.08.2024 को रात्री के समय भोपालसागर थाना क्षेत्र के जाशमा गाँव से भी अज्ञात चोर मारुती वैन चोरी कर ले गये। उक्त घटनाओं पर अलग अलग थानों पर रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज हो जांच शुरू की गई।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-
प्रकरणों की गम्भीरता को देखते हुए गठीत टीम द्वारा तकनीकी रूप से अनुसंन्धान करते हुए उक्त वारदात स्थल का मौका मुआइना कर तकनीकी डाटा एवं तकनिकी साक्ष्य जुटाए एवं घटना के आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग प्राप्त कर घटना का रूटमैप तैयार किया। तकनिकी डाटा का विश्लेषण कर आरोपियों को नामजद कर उनके बारे में सुचना प्राप्त कि व उनके संदिग्ध ठिकानों पर जगह-जगह दबीश दी जाकर उक्त वारदात कारीत करने वाले दो आरोपियों को गिरफतार किये व उक्त आरोपियों की निशानदेही से चोरी की 3 मारुती वैन बरामद की व शेष मारुती वैन बरामदगी के प्रयास किये जा रहें है। वहीं आरोपियों द्वारा चोरी की वारदात के समय प्रयुक्त की गई बाईक हॉन्डा 200 को भी जब्त किया गया है। आरोपियों ने पुछताछ में अब तक 6 मारुती दैन चोरी करना कबुल किया है और पुछताछ जारी है। जिनसे और भी चोरी का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है।

आरोपियों का तरीका वारदात-
दोनों आरोपियों द्वारा मुख्य मार्ग व नाकाबन्दी पॉईंट से बचते हुए ग्रामीण ईलाको के कच्चे रास्तों से होकर वारदात करने के बाद चोरी की मारुती वैन को लेकर जाते है।
वारदात स्थल की एक दो दिन पहले रैकी कराना व पहले से खडी मारुती वैन को चिन्हित करके जाना। साथ आये साथी आरोपी द्वारा रास्ते की आगे आगे चलकर रैकी कर पुलिस के बारे में बताना।

गिरफ्तार आरोपी-
भदेसर थाने के दौलतपुरा निवासी 22 वर्षीय दीपक उर्फ दीपू पुत्र जगन्नाथ रावल व भदेसर थाने के बेजनाथिया निवासी 22 वर्षीय देवकिशन पुत्र श्याम लाल जटीया।

आरोपियों द्वारा राजस्थान में कबुली गई अन्य वारदातें-
 10.07.2024 को रात्री के समय गंगरार से मारुती वैन चोरी करना । 
 29.07.2024 को रात्री के समय साखली थाना राशमी से मारुती वैन चोरी करना।
 01.08.2024 को रात्री के समय जाशमा थाना भोपाल 8ज सागर से मारुती वैन चोरी करना।
 14.06.2024 को रात्री के समय रायपुर भीलवाडा से मारुती वैन चोरी करना।
 07.07.2024 को रात्री के समय बम्बोरी थाना जालोदा जागीर प्रतापगढ से मारुती वैन चोरी करना।
 कपासन में स्टेशन रोड से एक मारुती वैन चोरी करना ।

उक्त कार्यवाही में निम्न टीम सदस्यों का योगदान रहा-
थानाधिकारी गंगरार फुलचन्द टेलर पु.नि., गंगरार थाने के एएसआई शैतानसिह, हैडकानि. प्रमोद कुमार,  कानि. बलवीर सिह, दिनेश, साईबर सैल के हैडकानि. राजकुमार,  कानि. रामावतार, गणपत व कमलेश।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE