BREAKING NEWS
KHABAR : वेतन, स्थायी नौकरी की मांग, प्रदेश के.. <<     BIG NEWS : दीपावली की खरीदारी के लिए मंदसौर के.. <<     टीआई हत्याकांड पर दतिया में कांग्रेस का.. <<     शहडोल के ब्यौहारी में तेंदुए का जानलेवा हमला,.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात.. <<     घर बैठे कमाई का सपना दिखाकर 33 हजार की ठगी,.. <<     BREAKING: देवास में TI हत्याकांड का बड़ा एक्शन, मुख्य.. <<     BIG NEWS : नीमच में औद्योगिक विकास का नया अध्याय,.. <<     BIG NEWS : भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर उमंग.. <<     KHABAR : नीमच के 11,468 पात्र परिवारों के लिए जरूरी.. <<     ठंडी हवाओं के बीच माउंट आबू में पर्यटकों की.. <<     BIG NEWS : लौटखेड़ी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की.. <<     BIG UPDATE: झांझरवाड़ा में निवेश और रोजगार की सफलता.. <<     BIG VIDEO NEWS : गांधीसागर में चीतों का नया ठिकाना,.. <<     वोट चोरी और बिजली कटौती के मुद्दे पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश.. <<     सुंदरसी में दर्दनाक हादसा, घर की लाइट सुधारते.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2024, 5:26 pm
BIG NEWS : चित्तौड़ की पारसोली थाना पुलिस और क्रेटा कार, जब खाकी को लगी भनक तो पहुंची मौके पर, फिर जैसे ही अधिकारियों ने ली वाहन की तलाशी तो उड़ गए होश, क्विंटलों से भरा था अवैध मादक पदार्थ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला विशेष शाखा टीम व पारसोली थाना पुलिस ने पारसोली थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 303 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा सहित क्रेटा कार को जब्त किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारियों व जिला विशेष टीम को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में जिला विशेष शाखा टीम को सूचना मिली कि पारसोली थाना क्षेत्र में काटुंदा गांव में पानी की टंकी के पास बने मंदिर के पीछे लावारिस हालत में एक बिना नम्बर की क्रेटा कार पड़ी है, जिसमें अवैध डोडाचुरा भरा हुआ है। टीम ने तत्काल इसकी सूचना पारसोली थाना पुलिस को दी, जिस पर थानाधिकारी प्रेम सिंह उपनिरीक्षक जाप्ते सहित काटुंदा गांव में पानी की टंकी के पास बने मंदिर के पीछे पहुंचे जहां डीएसटी की सूचना के मुताबिक एक लावारिस क्रेटा कार पड़ी हुई मिली। पुलिस ने नियमानुसार क्रेटा कार की तलाशी ली तो गाड़ी में 15 कट्टों  में भरा हुआ एवं डिग्गी में बिखरा हुआ 303.07 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा मिला। कार के पास ही दो फर्ज़ी नम्बर प्लेटें भी मिली। पुलिस ने कार के चालक की आस-पास तलाश की, किंतु कोई जानकारी नहीं मिल पायी। पुलिस ने नियमानुसार क्रेटा कार, फर्जी नम्बर प्लेटों व अवैध डोडाचूरा को जब्त कर लिया है।      

.                                  
पुलिस थाना पारसोली पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, भारतीय न्याय संहिता व एमवी एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE