BREAKING NEWS
KHABAR : वेतन, स्थायी नौकरी की मांग, प्रदेश के.. <<     BIG NEWS : दीपावली की खरीदारी के लिए मंदसौर के.. <<     टीआई हत्याकांड पर दतिया में कांग्रेस का.. <<     शहडोल के ब्यौहारी में तेंदुए का जानलेवा हमला,.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात.. <<     घर बैठे कमाई का सपना दिखाकर 33 हजार की ठगी,.. <<     BREAKING: देवास में TI हत्याकांड का बड़ा एक्शन, मुख्य.. <<     BIG NEWS : नीमच में औद्योगिक विकास का नया अध्याय,.. <<     BIG NEWS : भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर उमंग.. <<     KHABAR : नीमच के 11,468 पात्र परिवारों के लिए जरूरी.. <<     ठंडी हवाओं के बीच माउंट आबू में पर्यटकों की.. <<     BIG NEWS : लौटखेड़ी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की.. <<     BIG UPDATE: झांझरवाड़ा में निवेश और रोजगार की सफलता.. <<     BIG VIDEO NEWS : गांधीसागर में चीतों का नया ठिकाना,.. <<     वोट चोरी और बिजली कटौती के मुद्दे पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश.. <<     सुंदरसी में दर्दनाक हादसा, घर की लाइट सुधारते.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2024, 6:05 pm
BIG NEWS : राजस्थान की गंगरार थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब खाकी पहुंची यहां तो जंगल में क्रेटा कार छोड़ भागे तस्कर, फिर जैसे ही अधिकारियों ने ली तलाशी तो उड़ गए होश, देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस भी बरामद, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गंगरार थाना पुलिस ने त्रेष्टा के जंगल से क्रेटा कार में भरा 326.22 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया है। तस्करी के मामले में वांछित आरोपी को पकड़ने गई पुलिस को पीछा करते समय क्रेटा कार से मिला डोडाचूरा। पुलिस ने आरोपी को नामजद कर मौके से क्रेटा कार, एक पिकअप, एक देशी पिस्टल व चार जिंदा कारतूस जब्त किये हैं।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ व रोकथाम करने एवं तस्करी में वांछित आरोपियों की तलाश कर गिरफ्तारी करने के लिए जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इसी क्रम में एएसपी चित्तौड़गढ़ परबत सिंह जैतावत के निर्देशन व डीएसपी गंगरार रामेश्वरलाल के सुपरविजन मे पेण्डिग प्रकरणो में वांछित आरोपी की तलाश थानाधिकारी गंगरार फूलचंद टेलर पु.नि. द्वारा टीम गठित कर हैड कानि युवराजसिंह व कानि जगदीश पुलिस थाना साडास के मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में वांछित आरोपी शोभालाल पुत्र नंदलाल बलाई निवासी त्रेष्टा की तलाश हेतु टीम रवाना हो शोभालाल बलाई के निवास पर दबिश दी। जहां से आरोपी शोभालाल मौका पाकर मकान की छत से कूदकर उसके नोहरे की तरफ भाग गया जिसकी तलाश की गई तो उसके मकान से करीब 200 मीटर दूरी पर बने स्वयं शोभालाल के नोहरे के अंदर से एक सफेद रंग की क्रेटा कार तथा एक पीकअप तेज गति से निकले। उक्त दोनो ही गाड़ियां संदिग्ध होने से पुलिस ने पीछा कर तलाश की गई, लेकिन जंगल होने से उक्त दोनो ही गाड़ियों के चालक भागने में सफल हुए है।

घटना की सूचना थानाधिकारी गंगरार फूलचन्द पु.नि. थानाधिकारी को दी गई तो थानाधिकारी मय जाप्ता एएसआई बलवंतसिंह, कानि. हरभान, रोहिताश व रामस्वरूप के साथ जंगल तालाब पेटा पहुंच कर उक्त दोनो गाड़ियो को छोड़कर फरार होने वाले आरोपियों की तलाश की गयी तो नहीं मिले। उक्त क्रेटा कार व पिकअप की नियमानुसार तलाशी ली गयी तो क्रेटा कार में 16 काले कलर के प्लास्टिक के कट्टो व एक कपड़े के बोरे में भरा 326.22 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा व देशी पिस्टल मय चार जिन्दा कारतूस जब्त किये गए। मामले मे शोभालाल पुत्र नंदलाल बलाई निवासी त्रेष्टा को नामजद किया जाकर गंगरार थाने पर एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE