चित्तौड़गढ़। जिले की बस्सी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान दो व्यक्तियों के कब्जे से 26 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में लोकल स्पेशल एक्ट की कार्यवाही के विशेष अभियान के क्रम में एएसपी चित्तौड़गढ़ परबत सिंह के निर्देशन एवं वृताधिकारी ग्रामीण चितौडगढ शिव प्रकाश टेलर के पर्यवेक्षण में एसएचओ बस्सी जयेश पाटीदार उनि व जाप्ता हैड कानि. विक्रम सिंह, कन्हैयालाल, कानि. रामनिवास व गजेन्द्र सिंह द्वारा नाकाबन्दी के दौरान दो आरोपियों सोकिया थाना बस्सी निवासी 30 वर्षीय महेन्द्र सिंह पुत्र राम सिंह हाडा राजपूत व रघुनाथपुरा थाना पारसोली निवासी 28 वर्षीय चांदसिंह पुत्र रामसिंह राजपूत के कब्जे से 26 किलो अवैध अफीम डोडाचूर जप्त कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। विस्तृत अनुसंधान जारी है।