गरोठ। बोलिया प्रेरणा हायर सेकेंडरी स्कूल बोलिया में जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में कक्षा पहली से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। साथ ही छोटे-छोटे बच्चे राधा कृष्ण की वेशभूषा में नजर आए और बच्चों द्वारा राधा कृष्ण के भजन पर नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। अंत में संस्था के प्राचार्य पाटीदार द्वारा सभी बच्चों को पुरस्कार वितरण किए गए।