BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2024, 7:59 pm
KHABAR : नीमच में आयोजित हुआ अखिल भारतीय संगठन आरोग्य भारती का प्रांतीय अभ्यास वर्ग, मालवा प्रांत के 17 जिलों के 107 प्रतिनिधियों ने लिया भाग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अखिल भारतीय संगठन आरोग्य भारती का प्रांतीय अभ्यास वर्ग नीमच आयोजित किया गया जिसमें मालवा प्रांत के 17  जिलों के 107  प्रतिनिधियों ने भाग लिया । वर्षा के सतत आशीर्वाद स्वरूप लाल माटी की धरा को सराबोर करते हुए मानो इन्द्र देव ने स्वयं आरोग्य के इस प्रयास को आशीष प्रदान किया । कार्यक्रम का प्रारम्भ मंचासीन अतिथियों द्वारा औंकार ध्वनि के साथ दीप प्रज्वलन व भगवान धन्वंतरि पूजन और डा. आशीष जोशी द्वारा धन्वंतरि स्तवन का स्वरबद्ध वाचन से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरोग्य भारती की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के सदस्य भोलानाथ ने कहा कि आरोग्य भारती की स्थापन 2, नवंबर 2002 को  केरल के कोच्चि में हुई। संस्था का  मूल उद्देश्य है  - मेरा स्वास्थ्य मेरा उत्तरदायित्व है । मैं स्वस्थ रहूंगा , मेरा अनुसरण करके मेरा परिवार स्वस्थ रहे , मेरा समाज एवं मेरा राष्ट्र स्वस्थ हो । इस विचार को लेकर  आरोग्य भारती द्वारा नियमित योगाभ्यास, धन्वन्तरि पूजन , विद्यालय स्वास्थ्य कार्यक्रम, किशोरी विकास , गर्भ संस्कार, आध्यात्मिक स्वास्थ्य , सुपोषण , पर्यावरण संरक्षण, वन औषधि प्रचार प्रसार, घरेलू उपचार , प्राथमिक उपचार जैसे लगभग 25 आयामों पर कार्य किया जा रहा है  । मालवा प्रांत में इन आयामों पर किये गए कार्यों की जानकारी, प्रांताध्यक्ष डॉक्टर विष्णु सेन कछावा द्वारा दी  गई । कार्यक्रम में अपने प्रभावी उद्बोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मालवा प्रान्त के सह कार्यवाह रघुवीर सिंह ने संघ के पंचभूत दायित्वों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि , सामाजिक समरसता , पर्यावरण संरक्षण पर चिंतन ,स्वदेशी सामग्री के उपयोग, कुटुम्ब प्रबोधन द्वारा परिवारों के समन्वयन हेतु कार्यक्रम एवं नागरिक अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला । आपने  आरोग्य भारती के आरोग्य का अध्यात्मिक आधार विषय पर आयोजित प्रांतीय अभ्यास वर्ग की सराहना की । 
प्रांतीय अभ्यास वर्ग में नवीन आयाम -“आरोग्य का आध्यात्मिक आधार” विषय पर  चिंतन सत्र के मुख्य वक़्ता डॉक्टर राजेश शर्मा, भोपाल  ने अपने धाराप्रवाह , सारगर्भित एवं तथ्यात्मक संबोधन में आध्यात्म और  आरोग्य मध्य संबंध का सरलीकरण प्रस्तुत किया । डाक्टर राजेश शर्मा, भोपाल में अस्थिरोग विशेषज्ञ हैं एवं नर्मदा हास्पिटल के तीन शाखाओं के संचालक हैं । वे आरोग्य-प्रशिक्षक के रूप में , आध्यात्मिक पद्धतियों का  आधुनिक वैज्ञानिक आधार पर विश्लेषण करने हेतु प्रयासरत हैं । ऐसा करने वाले वे समूचे भारतवर्ष में गिने-चुने चिकित्सक हैं । कार्यशाला में मुख्य वक्ता भोलानाथ , अखिल भारतीय विद्यालय स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रमुख एवं मध्य क्षेत्र संयोजक द्वारा पीपीटी के माध्यम से विद्यालय स्वास्थ्य कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा देते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में दिनचर्या, ऋतुचर्या , स्वस्थ जीवन शैली , मोबाइल का न्यून उपयोग , व्यसन से दूरी , व्यायाम एवं योग का महत्व इत्यादि महत्वपूर्ण विषयों पर प्रबोधन एवं उसके परिणामात्मक आँकलन की सतत  आवश्कता है। कार्यशाला में  महामंडलेश्वर , धन्वंतरि पीठाधीश्वर, सुरेशानंद शास्त्री गुरूजी ने कहा कि आरोग्य के प्रति हर कार्यक्रम, हर प्रयास , किसी भी प्रकल्प से श्रेष्ठ पुण्य कार्य  है । हर व्यक्ति को स्वस्थ रहने हेतु प्रशिक्षित  करना ही देशप्रेम एवं सेवा का सर्वश्रेष्ठ प्रयास है । आध्यात्मिक जागरण का जो संकल्प आरोग्य भारती द्वारा एक नवीन आयाम के रूप में लिया गया है वह  महत्व पूर्ण है  और  आध्यात्म हर व्यक्ति के जीवन का मूल है । 
आरोग्य भारती जिला नीमच महिला इकाई द्वारा संयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन, भोलानाथ एवं  रघुवीरसिंह ने किया। कार्यशाला का संचालन डाक्टर वैभव सुराणा, सचिव मालवा प्रांत द्वारा किया गया। स्वागत भाषण आरोग्य भारती जिला नीमच के अध्यक्ष अजय भटनागर ने दिया ।अतिथियों का स्वागत आरोग्य भारती नीमच नगर इकाई के अध्यक्ष पारस जैन कलकत्ता वाले ने किया । कार्यशाला की उपयोगिता व महत्व पर समीक्षा प्रमोद रामावत ने प्रस्तुत की। पुष्पलता सक्सेना द्वारा अभ्यास वर्ग में पधारे समस्त स्वयंसेवकों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया । अभ्यास वर्ग के उद्घाटन कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता, नीमच के लोकप्रिय विधायक दिलीप सिंह परिहार एवं नीमच के डा. लाल बहादुर चौधरी, डा. आशा चौधरी, दंत रोग विशेषज्ञ डा. समीर मोदी, डाक्टर अंजू जोशी , सेवा भारती की दिया मित्तल, आई एम ए के सचिव डा. मनीष चमडिया , कवि प्रमोद  रामावत , किशोर बागड़ी ,बाबूलाल गौड़ ,अनील डबकरा ,आशीष सोनी ,नकुल जैन एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE