BREAKING NEWS
KHABAR : हाजी नईम कुरैशी सर्वसम्मति से चुने गए.. <<     BIG NEWS : महाकाल के दरबार में पहुंचे सुप्रसिद्ध.. <<     KHABAR : कामिका एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     KHABAR : दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज प्रदर्शन करेंगे.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के.. <<     NEWS : नशे को ना, प्रतिभा को हां- युवाओं ने दिया.. <<     NEWS : गोल प्याऊ चौराहे पर वंदन कलश यात्रा का.. <<     VIDEO NEWS: चित्तौड़गढ़ में CBN की बड़ी कार्रवाई, 22.. <<     NEWS : जिला स्तरीय जूनियर ओपन कबड्डी.. <<     NEWS : 11वीं शोभायात्रा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह.. <<     KHABAR : आदिवासी बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : शहर के पार्कों और प्रमुख मार्गों का होगा.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा के आह्वान को लेकर करणी सेना.. <<     KHABAR : बृजेश ट्रेडिंग कंपनी पर खाद्य विभाग की.. <<     BIG NEWS : श्रावण में शिवमय उज्जैन, विकास के साथ बढ़ा.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कन्या राशिवालों को करियर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2024, 10:57 am
NEWS : प्रशासन के घेरे में स्टार हॉस्पिटल, स्वास्थ्य विभाग ने की जांच तो हुआ नोटिस जारी, सात दिन में मांगा जवाब, बुजुर्ग पति न्याय के इंतजार में, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर 

Share On:-

झालावाड़। जिले के उपखण्ड क्षेत्र भवानीमंडी में लोडखेड़ी निवासी एक महिला की मौत का मामला  तूल पकड़ रहा है। मामले में निजी स्टार हॉस्पिटल पूरी तरीके से प्रशासन के घेरे में आ चूका है। हॉस्पिटल द्वारा गलत दवा देने से एक महिला की मौत हो गयी थी। पुलिस ने मामले में अस्पताल के एक डॉक्टर सहित दो प्रबंधक को आरोपी बनाया है। जिसमें आज जिला सहायक औषधि नियंत्रक से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नोटिस जारी कर दिया है जिसमें 7 दिन की अवधि में हॉस्पिटल प्रबंधक से जवाब माँगा है।  लेकिन मामले की कड़ी जब और आगे बड़ी तो डिप्टी सीएमएचओ स्वास्थ्य व परिवार कल्याण और एक वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी की टीम से 4 दिन पूर्व जांच कराई गई थी। लेकिन इन अधिकारियो द्वारा उसी बिंदु की पुष्टि की गई जो एक दिन पूर्व ड्रग इंस्पेक्टर अपनी जांच मे कर चुके थे जबकि क्लीनिकल मामलों से जुड़े बिंदुओं को इस टीम ने पूरी तरह दरकिनार कर दिया व टीम ने अस्पताल से जुड़े किसी प्रकरण की जांच भी नहीं की यहां तक की अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों,नर्सिंग स्टाफ, लैब टेक्नीशियन सहित अन्य कर्मचारियों की योग्यता संबंधी बिंदुओं को छुआ तक नहीं ना ही अस्पताल में चल रही जांच प्रयोगशालाओं के पंजीकरण या लाइसेंस संबंधी किसी मामले को देखा । और तो और भवन की क्षमता,फायर एनओसी, पर्यावरण क्लीयरेंस, बायोमेडिकल बेस्ट जैसे मुद्दों को भी पूरी तरह बाईपास कर टीम वापस लौट गई। मामले में मृतक किरण बाला के पति निर्मल कुमार धाकड़ पुलिस के बुलावे पर 28 अगस्त बुधवार को दर्ज एफआईआर के तहत पर्चा बयान देने पहुंचे। बयान के बाद फरियादी निर्मल धाकड़ को मामले से संबंधित निजी अस्पताल का मौका मुआयना करवाया गया। इसी मामले को लेकर ज़ब थानाधिकारी रमेश चंद मीणा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है व दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE