नीमच। जिले के लासूर स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय के लिए फर्नीचर मिलने से विद्यार्थियों में खुशी की लहर है। कमला शक्ति एग्रो जेनेटिक प्रा. लिमिटेड कंपनी नीमच के मैनेजिंग डायरेक्टर विजय पाटीदार और डायरेक्टर सरिता पाटीदार के परिवार के माध्यम से स्वर्गीय कमला देवी की स्मृति में कक्षा 1 से 5 तक के सभी बच्चों के बैठने के लिए 27 सेट फर्नीचर विद्यालय को समर्पित किए गए हैं।
ग्राम लासूर में जन्म लेने वाले विजय पाटीदार ने बताया कि मैंने इसी शाला में कक्षा 8 तक अध्ययन किया और मन में ऐसे भाव जागे की जहां में टाट पट्टी पर बैठकर पढ़ाई करता था वहां पर बच्चे फर्नीचर पर बैठकर पढ़ाई करें। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे देश में शिक्षा और स्वास्थ्य पर अत्यधिक ध्यान देना आवश्यक है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप से जिला शिक्षा केंद्र नीमच से एपीसी नरेश जोशी तथा एपीसी अंबिका प्रसाद जोशी, शिक्षक दशरथ नागदा, वीरेन्द्र पाटीदार, अभिमन्यु पाटीदार, नवरत्न पाटीदार, विक्रम सिंह, दशरथ रावल, कारूलाल पाटीदार, प्रकाश लोहार, जनशिक्षक, विद्यालय परिवार के सदस्य और गणमान्य नागरिक विद्यालय परिवार उपस्थित रहे। हाई स्कूल प्राचार्य द्वारा आभार व्यक्त किया गया।