नीमच। शहर की कृषि उपज मंडी स्थित तिल्ली मंडी में आज शुक्रवार को आढ़त को लेकर दो व्यापारियों में विवाद की स्थिति बन गई। नौबत गाली-गलौज तक पहुंच गई। इसके बाद तिल्ली मंडी के व्यापारियों ने कहा कि अब से मंडी में आढ़त के ढेर नहीं लिए जाएंगे। वहीं विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंचे मंडी इंस्पेक्टर समीरदास ने भी कोठारी ट्रेडिंग के नरेंद्र कोठारी व आदेश्वर ट्रेडिंग के महावीर जैन को समझाइश देकर मामला शांत कराया। इसके करीब आधे घंटे बाद नीलामी का कार्य शुरू हो सका। इस दौरान किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा।