नयागांव। समीपस्थ राज्य राजस्थान के निम्बाहेड़ा में व्यापारियों ने बैठक कर एक बड़ा निर्णय लिया है। कृषि उपज मंडी निम्बाहेड़ा क्रेता व्यापार संघ के अध्यक्ष नानालाल भूतडा ने बताया लहसुन व्यापारियों की मांग पर चाइना लहसुन को पूर्णतया बिक्री हेतु प्रतिबंधित करने की मांग पर निंबाहेड़ा मंडी में लहसुन की बिक्री, खुली नीलामी दिनांक 10 सितंबर 2024 से अग्रिम निर्णय तक बंद रहेंगी। सभी किसान भाई और व्यापारी भाई ध्यान देवे।