नीमच। शहर की कृषि उपज मंडी में आज व्यापारियों ने बड़ा निर्णय लिया है। लहसुन मंडी के व्यापारियों ने चाइना से आ रही लहसुन का विरोध करते हुए कल 10 सितंबर को मंडी में लहसुन की नीलामी का कार्य बंद रखने का फैसला लिया है। व्यापारियों का कहना है कि चाइना से जो चोरी छीपे लहसुन आ रहा है उससे व्यापारियों व किसानों दोनों को ही नुकसान है। इसीलिए कल 10 सितंबर को विरोध स्वरूप लहसुन मंडी में नीलामी का कार्य बंद रखने का निर्णय लिया गया है। साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी चाइना की लहसुन को सरहद में घुसने से रोकने की अपील की है। वहीं कृषि उपज मंडी समिति ने भी एक पत्र जारी कर किसानों को सूचित किया है कि व्यापारियों द्वारा कल 10 सितंबर को लहसुन मंडी में नीलामी का कार्य बंद रखा जाएगा, इसीलिए को ई भी किसान भाई नीलामी के लिए कल मंडी में लहसुन की उपज लेकर नहीं पहुंचे। बाकी उपजों की नीलामी का कार्य निरंतर जारी रहेगा।