नीमच। देशभर की कई कृषि उपज मंडी आज चाइन के लहसुन के विरोध में बंद है। व्यापारियों ने चाइना से आ रही लहसुन का विरोध करते हुए नीलामी का कार्य बंद रखा है। जबकि इसके उलट नीमच की मंडी में व्यापारियों में आपस में सहमति नहीं बनने से नीलामी का कार्य जारी है। इसी बात से आक्रोशित होकर किसानों ने हंगामा खड़ा कर दिया। अन्नदाताओं ने नारेबाजी करते हुए चाइना से आ रही लहसुन पर रोक लगाने और मंडी को बंद करने की मांग की। किसानों के हंगामें की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।
