नीमच। अपने-अपने आराध्य देव के प्रति सभी की श्रद्धा तो हमेशा ही हमें देखने को मिलती है लेकिन कुछ भक्त बिरले होते हैं जिनकी आस्था और श्रद्धा कुछ अलग ही होती है। ऐसे ही भक्ति मंदसौर जिले के नाहरगढ़ के हैं जो लगातार ही पिछले 25 वर्षों से सांवलिया सेठ के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास को लेकर के पैदल-पैदल 125 किलोमीटर की यात्रा गाते नाचते मंडफिया धाम पहुंच कर दर्शन लाभ लेंगे।
सांवलिया पैदल यात्रा संघ के मनोहर डबकरा ने बताया कि हम पिछले 25 वर्षों से लगातार पैदल यात्रा कर रहे हैं तथा 90 से अधिक श्रद्धालु हर वर्ष पैदल-पैदल सांवलिया सेठ के दीदार करते हैं। इस वर्ष 25वां वर्ष है तथा मनोहर डबकरा की उम्र 61 वर्ष है लेकिन उनका जुनून देखते ही बनता है। यात्रा संघ जगह-जगह भजन संध्या करते हुए सांवरिया सेठ के गुणगान करते हुए सांवलिया जी पहुचेगे। आज इसी यात्रा के दौरान रेवली देवली में भी यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत किया गया।
इस दौरान रेवली देवली के कमल नागदा, रमेश नागदा, राहुल नागदा, आनंद नागदा, दिलीप नागदा ने पैदल यात्रियों का स्वागत किया एवं उन्हें सल्पाहार कराया।