खरगोन। शहर की मस्जिद अनवारे मुस्तफा में मुफ्ती हासिम मिस्बाही और मस्जिद के इमाम गुलाम फरीद मेहताबी द्वारा उर्दू महीना बारह रबीउल अव्वल की 01 तारिक से बाद नमाज ईशा को अल्लाह के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शान और उनकी विलादत के बारे में तकरीर कर मस्जिद में मौजूद सैकड़ों संख्या में बैठे लोगो को बताया हमे किस तरह अल्लाह के पैगंबर का मिलाद मानना चाहिए इस दौरान कुरान ख्वानी कर मौजूद लोगो को मिठाई भी बाटी गई मुफ्ती हासिम मिस्बाही और फरीद मेहतबी ने बताया की जश्ने ईद मिलाद उन नबी के मुबारक मौके पर शहर में निकलें वाले जुलुश अमन और शांति से निकाला जाएगा एक बेहतरीन पैगाम हम पहुंचाएंगे की हमारा इस्लाम मजहब अमन शांति का दर्श देता है और बताया की हमारे मुल्क को आगे बड़ाने में हमारे मुल्क का नाम रोशन करने में हम सब को एक रहकर साथ चलना होगा मुफ्ती साहब ने बता की शहर के अलग अलग इलाके जेसे मुल्लान वाड़ी, संजय नगर, चिस्तिया नगर, जिलानी नगर आदि से जुलुश निकाले जाएगै। इस मुबारक मौके पर मस्जिद अनवरे मुस्तफा के सदर अनीस केजीएन कमेटी के मेंबर नौजवान कमेटी संजय नगर आदि मौजूद रहे।