मनासा। कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम दाता में खेत की मेढ़ पर चारा काटते समय एक महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। जिसे उपचार के लिए तत्काल परिजन मनासा के शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां महिला का उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम दाता निवासी सूरजी बाई पति मांगीलाल बंजारा उम्र करीबन 55 वर्ष शनिवार दोपहर 3 बजे करीब खेत की मेढ़ पर चारा काट रही थी। इसी दौरान जहरीले सांप ने काट लिया। समय रहते परिजन महिला को उपचार के लिए तत्काल मनासा के शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां महिला को उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

देर शाम 6 बजे करीब मेडिकल आफिसर डॉक्टर साजिद अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त महिला खतरे से बाहर है। हालांकि महिला का मनासा के शासकीय अस्पताल में उपचार जारी है। पूर्ण स्वस्थ होने पर महिला को घर भेज दिया जायेगा। अभी अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
