मंदसौर। देश के ग्रामीण क्षेत्र में छिपी प्रतिभाओं को अगर मौका मिले तो वह भी विश्व पटल पर अपना हुनर बखूबी बता सकते हैं। जरूरत है एसी प्रतिभाओं को आगे लाने की। एसी ही प्रतिभा मंदसौर जिले की पिपलिया मंडी कस्बे के छोटे से गांव काचरिया चंद्रावत की है। बीआर फाउंडेशन परिवार की बहन लक्ष्मी सोलंकी जिन्हें मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय ग्रैपलिंग (कुश्ती) चैंपियनशिप प्रतियोगिता मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित हुई, जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अर्जित किया। इस अवसर पर संस्था बीआर फाउंडेशन के पदाधिकारी द्वारा गृह निवास काचरिया चंद्रावत पर पहुंचकर बहन को बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक कृष्ण परिहार, प्रदेश महासचिव लखन मालवीय, मंदसौर जिला उपाध्यक्ष रवि बोराणा, जिला उपाध्यक्ष विष्णु चिलोद, सदस्य राजेश मालवीय, रमेश ने शाल श्रीफल, विवेकानंद जी की तस्वीर भेंट कर शुभकामनाएं दी।