BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2024, 3:48 pm
KHABAR : सोणा आया रे सज गया गलियां बाजार, गूंजा या रसूल या रसूल, जश्ने ईद मिलादुन्नबी हर्षाेल्लास से मनाया, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। इस्लाम धर्म के प्रवर्तक पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन जश्ने ईद मिलादुन्नबी सोमवार को कस्बे में बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के कार्यक्रम का आगाज सुबह 9.00 बजे हजरत रमजान अली सरकार के मजार ए शरीफ पर चादर पेश करने की साथ ही शुरू हुआ।  दस बजे मदरसा गोशिया से बैंड बाजों के साथ जलसा ऐ मोहम्मदी की शुरुआत हुई। सोणा आया रे सज गया गलियां बाजार, हर देश में गूंजेगा या रसूल या रसूल की सदा के साथ नगर में ईदगाह परिसर, विवेकानंद बाजार, पुराना बस स्टैंड, बापू बाजार , अहिंसा पथ और चौधरी मोहल्ला होते हुए जामा मस्जिद पहुंचा। 
जामा मस्जिद परिषर में हजरत लाल खां जी सरकार की दरगाह पर चादर और सलातो सलाम पेश करने के बाद जुलूस का समापन धार्मिक कार्यक्रम में तब्दील हुआ। इस मौके पर क्षेत्र के  प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी तहसीलदार राजेश सोनी,नायब तहसीलदार भगवान सिंह ठाकुर एवं थाना प्रभारी बीएल भाबर अपनी टीम के साथ जुलूस में चाक-चौबंद देखे गये। जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग बैंड साजिंदो के साथ मिलकर जहां हुजूर की शान में झूम झूम कर नातिया कलाम पढ़ रहे थे। दरगाह परिसर में दोपहर 2.00 बजे मंच पर खुसूसी मेहमानों की मौजूदगी में मदरसों के बच्चों का नात, कलाम,तकरीर आदि कार्यक्रम हुआ तथा उन्हें इनामात तकसीम किए गये।आखिर में रात 9.00 बजे जामा मस्जिद पेश इमाम चांद काजी साहब, हाफिज वसीम,मौलाना मेराज साहब ने सरकार ऐ दो आलम सल्लल्लाहो अलेही वसल्लम की पैदाइशी मुबारक पर तकरीर ओर नातिया कलाम कार्यक्रम पेश किया जो रात 11.00 बजे संपन्न हुआ। जलसा ऐ मोहम्मदी कार्यक्रम को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिये अंजुमन कमेटी सदर रईस खान ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों और अवाम का शुक्रिया अदा किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE