मनासा। गणेश उत्सव की धूम मनासा शहर सहित ग्रामीण अंचल में है। गणेश उत्सव पूरे श्रद्धाभाव के साथ मनाया जा रहा है। वहीं सोमवार को मनासा भाटखेड़ी रोड स्थित अति प्राचीन प्रसिद्ध खांडिया गणेश मंदिर पर सुबह से ही भक्तों का तांता लग गया। यहां देर शाम तक भगवान गणेश के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में भक्त पहुंचते रहे। आयोजन समिति द्वारा छप्पन भोग का आयोजन रखा गया और गणपति जी महाराज की आरती के साथ छप्पन भोग लगाया । प्रसादी ग्रहण करने नगर सहित मानसा से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे देर रात तक दर्शन करने भक्तों की भारी भीड़ जमा रही।