BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 18, 2024, 11:33 am
KHABAR : रतनगढ़ नगर परिषद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर किया स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ, कार्यालय में स्वच्छता संवाद का आयोजन कर दिलाई शपथ, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर 

Share On:-

रतनगढ़। नगर परिषद रतनगढ़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज दिनांक 17 सितंबर 2024 से स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान नीमच-सिंगोली स्थित रोड व बस स्टेंड एरिया की सफाई की गई। कार्यालय में स्वच्छता संवाद का आयोजन कर उपस्थित समस्त नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। नगर परिषद अध्यक्षा सुगनाबाई-कचरूलाल गुर्जर ने बताया नगर को साफ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। साथ ही उपाध्यक्ष प्रतिनिधी/ब्रांड अम्बेसेडर शिवनन्दन छीपा द्वारा मोदी जी के जन्मदिन पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के शुभारम्भ के बारें में बताया। विगत वर्षाे से स्वच्छता मंे काफी बदलाव आया हैं। सफाई मित्र नगर को साफ स्वच्छ रखने में जुटे है। कचरा वाहन भी आपके घर तक पहुंच रहा है। हम सभी उसी में कचरा सूखा-गीला पृथक-पृथक करके ही डाले। सड़क पर गंदगी ना फैलाएं ना ही फैलने दें। आज स्वच्च्छता ही सेवा अभियान पर हम शपथ लंे कि हम रतनगढ़ को स्वच्छ सुंदर रखने में योगदान देंगे। स्वच्छता को जीवन शैली की आदत बना लिया तो नगर भी स्वच्छ दिखेगा और हम भी स्वस्थ रहेंगे। न.प.अध्यक्षा सुगनाबाई-कचरूलाल गुर्जर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी गिरीश शर्मा, उपयंत्री दीपक मुवेल, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर व उपाध्यक्ष प्रतिनिधी शिवनन्दन छीपा, सभापतिगण राजेन्द्र मुंदड़ा, मुकेश भील, पार्षद हसमुंख सोनी, मनोहर सोनी, पार्षद प्रतिनिधीगण निटू पाराशर, गोपाल राठौर, गौतमदास बैरागी, रघुनाथसिंह राजपूत, हरीश माली, संकुल प्राचार्य आशुतोष झेरीया, शम्भुलाल राठौर, गोपाल छीपा आदि प्राचार्यगण व निकाय कर्मचारीगण प्रवीण उपाध्याय, राजेश पटवा, कैलाशचन्द्र बंजारा, भरत भाटी, निर्मल व्यास, राजेन्द्र धाकड़ व समस्त कर्मचारीयों की उपस्थिति में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा (पखवाड़ा) कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उपयंत्री दीपक मुवेल ने बताया कि 02 अक्टूबर तक डोर टू डोर संपर्क पर लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे। वहीं स्कूलों के माध्यम से साईकिल रैली, स्वच्छता संवाद, स्वच्छता ग्राम सभा, महिला समुह बैठक, नुक्कड़ नाटक, मैराथन गतिविधीयों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता बनाये रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सफाई अभियान के बाद नगर परिषद में मुख्यमंत्री डॉ.  मोहन यादव का लाइव प्रसारण किया गया। उपस्थित अध्यक्ष, सीएमओ, कर्मचारी और हितग्राहियों से लाइव संवाद सुना। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास के हितग्राही पुरणमल माली, मदनलाल राठौर, सालगराम भील के गृह प्रवेश कराया। प्रधानमंत्री आवास हितग्राहीयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार माना। उन्होने कहा कि हर गरीब के सपनों को पुरा करने हेतु आवास योजना में मकान दिया गया। जिससे रहने हेतु पक्के मकान का हमारा सपना साकार हुआ। कार्यक्रम के अन्त में भरत भाटी ने आभार माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE