मनासा। देवरी खवासा नवयुग मित्र मंडल के द्वारा देवनारायण रिसोर्ट में युवकों के द्वारा प्रथम बार गणपति स्थापना की गई थी जिसमें युवाओं के द्वारा एक समिति घटित कर गणपति स्थापना की गई जिसमें 10 दिन तक महिलाओं व बालिकाओं ने डांडिया खेला गया वह युवाओं के द्वारा भी वहां पर डांडिया खेला गया। वहीं सत्संग भवन अमृतेश्वर महादेव मंदिर पर भी युवा मित्र मंडल के द्वारा पिछले 20 साल से सुचारू रूप से गणपति विराजित कर डांडिया खेला जाता है वह अंतिम दिन महाप्रसादी वितरण की जाती है इन 10 दिनों में महिलाओं के द्वारा वह बालिकाओं के द्वारा गणपति पंडाल में डांडिया खेला जाता है वह बालिकाओं के द्वारा धार्मिक कथाओं पर नाटकीय रूपांतरण भी किया जाता है।
उक्त जानकारी देते हुए सरपंच प्रतिनिधि अंबाराम गुर्जर ने बताया है कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम होने चाहिए अपने सनातन धर्म को लेकर युवाओं को आगे आना है और ऐसे ही धार्मिक कार्यक्रम होते रहना चाहिए और उन्होंने बताया है कि इन युवाओं का सहयोग करना चाहिए जिसे सनातन धर्म को आगे बढ़ाने में इनका विशेष रूप से सहयोग रहता है
गांव में बहुत जगह अपने-अपने मोहल्ले में गणपति की स्थापना की गई जिसमें प्रजापति मोहल्ला वह आदि कहीं जगह पर गणपति की स्थापना की गई हवन कर महा प्रसादी वितरण की गई।