नीमच। शहर के रिसाला मस्जिद इलाके से उज्जैन के खाचरोद जा रही एक बारात की बस बुधवार रात हादसे का शिकार हो गई। मंदसौर बाइपास स्थित मेडिकल कॉलेज के समीप बस का पिछला पहिया फट गया। इसके बाद बस का पहिया और रिंग बस की सीटों के निचले हिस्से को फाड़ते हुए अंदर आ गया। इस हादसे में बस सवार 7 लोग गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं।
आपकों बता दें कि बस नीमच निवासी अहमद हुसैन के बेटे जुबेर मसूदी की बरात लेकर खाचरोद जा रही थी। तब ही बीच रास्ते में दुर्घटना की शिकार हो गई। सभी घायलों का नीमच के जिला चिकित्सालय में इलाज किया जा रहा है। दुर्घटना में घायल चार अन्य लोगों में दो का इलाज मंदसौर जबकि दो घायलों का इलाज खाचरोद में किया जा रहा है।
