भौरासा। देवास जिले की सोनकच्छ तहसील के अंतर्गत का नगर भौरासा जो इंदौर भोपाल हाईवे से लगभग 3 किलोमीटर अंदर है जो प्राकृतिक रूप से चारो तरफ़ से हरि भरी पहाड़ियों से घिरा है जिसमे मंदिर से लगा रानी दमयंती तालाब है जो नगर को और प्राकृतिक सुंदरता से सराबोर करता है। भोरासा नगर जिसमें बाबा भंवरनाथ जी महाराज के मंदिर प्रांगण में श्री श्री 108 बाबा भंवरनाथ जी महाराज जहां पर दिनांक 23/ 7/ 2013 में एक संत महात्मा के कहने पर रामायण जी का पाठ शुरु करवाया था जो सावन माह मे 1 महीने के लिए शुरू हुआ था लेकिन ग्रामीणों की भक्ति और श्रध्दा से कब 12 वर्ष हो जाएंगे यह किसी ने नहीं सोचा था और आज भी निरंतर रामायण का पाठ चल रहा है!ग्रामीणजन कैसा भी खेती कृषि का कार्य हो समय निकाल कर बारी बारी से रामायण का पाठ करने यहां पहुंचते हैं ग्रामीण महेश वर्मा की माने तो मंदिर में जो रामायण पाठ हो रहा है उसका न कोई अध्यक्ष न कोई समिति सब काम हनुमान जी महाराज की कृपा से हों रहा हैं। गांव में सब सुख शांति से है सब उन्नति कर रहे है। गांव मे सब समरसता के साथ रहते है। मंगलवार को नगर के महेश वर्मा द्वारा लगातार 12 घंटो तक अखंड रामायण का पाठ किया गया जो चर्चा का विषय बना हुआ है वर्मा सुबह 7 बजे बाबा भंवरनाथ मंदिर व बाबा मनकामनेश्वर के दर्शन करने पहुंचे वही उसके पश्चात् प्रतिदिन की तरह रामायण का पाठ करने पहुंचे वे रामायण पाठ पढ़ने में इतने मगन हुए कि सुबह 7 बजे से लेकर शाम की 7 बजे तक अखंड रामायण पाठ पड़ते रहे ना भूख की चिंता ना प्यास की चिंता करते हुए अखंड रामायण का पाठ किया जब उनसे पुछा गया कि यह कैसे हुआ उनके द्वारा बताया गया भगवान श्री हनुमान जी की कृपा है वहीं रामायण पाठ से उठने के बाद जय श्री महांकाल रामायण मंडल द्वारा उनका स्वागत किया गया।