नीमच। शहर की कृषि उपज मंडी में आज नई सोयाबीन का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ मुहूर्त में मंडी में करीब 100 बोरी सोयाबीन की बोरियां नीलामी के लिए पहुंची। किसानों को नई सोयाबीन का करीब 3100 से 4400 तक भाव मिला। आने वाले दिनों में बड़ी मात्रा में नीलामी के लिए नई सोयाबीन मंडी पहुंचेगी।