नीमच। जिले के मनासा थाना क्षेत्र अंतर्गत बर्डिया जागीर गांव के बस स्टैंड पर शुक्रवार रात करीब 12 बजे सड़क हादसे में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को ग्रामीण इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक दशरथ (18), पिता अंबालाल जाति भील, भादवामाता थाना निवासी घर लौट रहा था तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मृतक के शव का शनिवार सुबह जिला अस्पताल में परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सौंप दिया गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
