नीमच। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी शनिवार को जिले के जीरन तहसील अंतर्गत आने वाले चलदू गांव से श्री सांवरिया सेठ मंदिर मंडफिया चित्तौड़गढ़ राजस्थान के लिए पैदल यात्रा निकाली गई। इस पैदल यात्रा में चलदू गांव के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों से लोग सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए। यह यात्रा दो दिन में अपने गंतव्य स्थल श्री सांवरिया सेठ मंदिर पर पहुंचेगी। वहीं यात्रा के नीमच पहुंचने पर जगह-जगह कर विभिन्न सामाजिक संस्था और धार्मिक संगठनों के साथ-साथ आम लोगों ने भी यात्रा का स्वागत किया।
श्री सांवरिया सेठ मित्र मंडल चलदू के द्वारा यह तीसरी पैदल यात्रा निकाली जा रही है। पैदल यात्रा में शामिल लोग डीजे की धुन पर झूमते नाचते हुए दिखाई दिए। पैदल यात्री में शामिल युवा गले में भगवा धारण किए हुए और सांवरिया सेठ की जय घोष के नारे लगाते हुए भी दिखाई दिए। यात्रा में भगवान सांवरिया सेठ प्रतिकृति स्थापित कर एक सुंदर आकर्षक रथ बनाया गया जो यात्रा के साथ चल रहा है।