कुकडेश्वर। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर एवं ब्लॉक समन्वयक महेंद्र पाल सिंह भाटी के दिशा निर्देशन में नवांकुर संस्था लाल कुंवर भगवती शिक्षण समिति द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत ज्ञान मंदिर विद्यालय में नगर विकास प्रस्फुटन समिति के सभी सदस्य गण तथा पत्रकार संघ के सदस्यों की उपस्थिति में स्वच्छता पर संवाद किया गया।
कार्यक्रम में नगर विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्यों तथा समस्त पत्रकार गणों ने स्वच्छता पर अपनी अपनी बात रखी और बताया कि स्वच्छ परिसर में स्वच्छ व्यक्तित्व के साथ स्वस्थ मानव जीवन ही संभव है। इसलिए हमें हमारे घर की तथा हमारे घर के आसपास की हमारे सार्वजनिक स्थानों की साफ सफाई की जिम्मेदारी हम सभी की है हमारा दायित्व है कि हमें उन स्थानों की स्वच्छता पर ध्यान देना होगा। इस अवसर पर सभी साथियों ने स्वच्छता पर संवाद कर स्वच्छता की शपथ ली गई।
कार्यक्रम में नगर विकास प्रस्फूटन समिति के अध्यक्ष तेजकरण सोनी, नरेंद्र चौधरी पत्रकार, राजू माली पत्रकार, लोकेश मोदी, गोपाल दास बैरागी, प्रजापातल सिंह हाडा, राजू पटेल, विनोद पोरवाल, पत्रकार दशरथ नागदा, सत्यनारायण पीपलीवाल, लोकेश मोदी, संजय मारू, हर्षित माहेश्वरी, डॉ अनिल सांवरिया, रामचंद्र गंगवाल, रामकिशन रावत, भगवती प्रसाद सोनी सभी ने मिलकर स्वच्छता की शपथ ली और संदेश दिया कि हमें अपने सार्वजनिक स्थान घर मोहल्ला और गली में साफ सफाई रखना चाहिए।