चित्तौड़गढ़। स्थानीय आईपीएस मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा 29 सितम्बर रविवार को महान फिल्म पार्श्व गायक महेन्द्र कपूूर की पुण्यतिथी पर पुराने मधुर गीतों से सजी एक शाम का आयोजन ऋतुराज वाटिका मे सांय 07 बजे आयोजित होगा।
संस्थान के संस्थापक एवं संयोजक विजय मलकानी ने बताया कि स्वर्गीय महेन्द्र कपूर साहब को श्रद्वांजलि देने हेतु सभी महान फिल्म पार्श्व गायकों के गीतों से सजी एक शाम का आयोजन ऋतुराज वाटिका मे आईएम सेठिया चेयरमेन अरबन कॉ-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के मुख्य आतिथ्य तथा व्यवसायी फुलवन्त सिंह सलुजा एवं दिवाकर सेल्स के प्रबन्धक गौतम चीपड़ की अध्यक्षता में होगी। जिसमें सुखद जीवन संस्थान के चेयरमेन एसडी वैष्णव, आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ योगेश चन्द्र व्यास, ऋतुराज वाटिका के प्रबंधक भगवानलाल तडबा, रिटायर्ड डीईओ कल्याणी दीक्षित, अरबन बैंक की प्रबन्धक वन्दना वजीरानी, भरत डंग, पन्ना महिला समिति की अध्यक्षा पद्मा दशोरा, सतीश शर्मा, राष्ट्रीय कवि अब्दुल जब्बार, कैलाशचन्द्र लोठ, सुरेशचन्द्र उपाध्याय एवं प्रदीप कुमार ऋषी विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम में संस्थान के लगभग एक दर्जन कलाकार अपनी मनमोहक प्रस्तुतीयॉ देगें।