BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 23, 2024, 7:16 pm
KHABAR : स्पर्श वेलफेयर सोसाइटी उज्जैन के माध्यम से जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कुकडेश्वर में संपन्न, पढ़े दशरथ नागदा की खबर  

Share On:-

कुकड़ेश्वर। भारतीय रिजर्व बैंक के सहयोग से जिला नीमच के नगर पंचायत कुकडेश्वर में स्पर्श वेलफेयर सोसाइटी उज्जैन के माध्यम से जमाकर्ता एवं शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में लगभग 55-60 लोगों की उपस्थिति रही। जिसमे ग्रामीण स्व सहायता समुह की महिलाएं, सामाजिक कार्यकर्ता, विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को समझा और सुनिश्चित किया कि वे प्राप्त जानकारी को अन्य लोगों तक साझा करेंगे साथ ही वर्तमान मे हो रहे सायबर लुट से बचेंगे। ट्रेनर के तौर पर राजेन्द्र सोनी, हर्षित शर्मा, सिद्दार्थ सिंह चौहान के माध्यम से वित्तीय समावेशन एवं उससे जुड़ी संपूर्ण जानकारी वीडियो और ऑडियो के माध्यम से दी। जिससे कार्यक्रम और अधिक आकर्षक एवं रोचक लगा। 
कार्यक्रम में वीरेंद्र सिंह ठाकुर जिला समन्वयक मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, महेंद्र पाल सिंह भाटी, ब्लॉक समन्वयक, सतीश खाबिया अध्यक्ष नगर पत्रकार संघ, तेजकरण सोनी अध्यक्ष नगर विकास प्रस्फुटन समिति, मंजू सोनी नवांकुर संस्था प्रमुख के साथ ही नगर के वरिष्ठ पत्रकार गण दशरथ नागदा, राजू पटेल, नरेंद्र चौधरी, लोकेश मोदी व समाजसेवी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य, स्वसहायता समूह सदस्य एवं विद्यार्थी गणो की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। सभी को संस्था द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया उक्त जानकारी भगवती प्रसाद सोनी ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE