मनासा। रामद्वारा मनासा में मंगलवार की रात्रि में चातुर्मास में विराजित संत चेतन राम जी के सानिध्य में ष्हनुमान चालीसाष्का सामूहिक पाठ किया गया जिसमे बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी जनता ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर चेतन राम जी ने हनुमान चालीसा के सामुहिक वचन करने का महत्व बतलाते हुवे कहा की हनुमान जी का वंदन जीवन में सनातन हिंदूधर्म को मजबूत करने का कार्य करता हे।
नगर में पहली बार राम स्नेही संत चेतनराम के सानिध्य में विशाल स्तर पर हनुमान चालीसा का सामूहिक से स्वर पाठ किया गया। इस अवसर पर रामजी महाराज ने हिंदू समाज को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर देकर कहा की आज जो देश में हम परिदृश्य देख रहे हे इस परिस्थिति में हमारे सनातन को मजबूत होना जरूरी है हमे ऊंच नीच के भेद भाव को छोड़ना पड़ेगा। आप ने कहा की हम हमारी पहचान खोते जा रहे हे हमे अपनी पहचान बनाए रखना ही तो माथे पर तिलक,हाथ में मोली सिर पर चोटी रखना ही हे हिंदू धर्म हमे नम्रता रखना सिखाता है किंतु कोई हमारे धर्म पर हमारे संस्कार पर हमला कर तो हमारा धर्म उसका सर्वनाश भी करना सिखाता है। आपने हनुमान के नाम की सुंदर व्याख्या करते हुवे उनके जीवन चरित्र से प्रेरणा लेने व उनके संस्कार को जीवन में उतार लेने की बात भी कही।
नगर में पहली बार आयोजित
हनुमान चालीसा के इस बड़े आयोजन में नगर की धर्म प्रेमी जनता ने उत्साह पूर्वक भाग लेते हुवे हनुमान चालीसा का मन से पाठ किया। कार्यक्रम के पूर्व नगर के भजन गायक विरेंद पाराशर भंवरलाल प्रजापति,राज कुमार मारू, कमलेश विजयवर्गीय ने अपने भजन,लावडी से सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी उनके साथ तबले पर मनीष उदयपुर वाले ने अपने हुनर की छाप छोड़ी। आने वाले मंगलवार को हनुमान चालीसा का आयोजन युवा संत चेतन रामजी के सानिध्य में कृषि उपज मंडी स्थित मन भावन हनुमान मंदिर पर रखा गया है।