नीमच। शहर के विकास नगर निवासी राकेश वर्मा पिता स्व. डॉ. पुखराज वर्मा का आज बुधवार को 58 वर्ष की आयु में ह्दयघात होने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर लगते ही समूचे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार आज दोपहर में वे काटजू मार्केट स्थित अपने क्लिनिक पर बैठे थे। इसी दौरान उन्हें चक्कर आया और वे गिर पड़े। इस पर परिजन व अन्य उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने लायंस क्लब के माध्यम से नेत्रदान संपन्न कराया। आज शाम को 6 बजे 743 विकास नगर 14 2 से उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी। उपरोक्त जानकारी पत्रकार मुकेश पार्टनर ने दी।
शोकाकुल-
डॉ पृथ्वी सिंह वर्मा
भगत वर्मा
ईश्वर वर्मा
राजेंद्र वर्मा
कमलेश वर्मा
संस्थान- पूजा मेडीकोस
वर्मा क्लिनिक नीमच